Barabanki News: अयोध्या परमहंस का विवादित बयान: मुसलमान और ईसाई अधिकार खत्म करने की मांग

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में सोमवार को अयोध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर, जगतगुरु परमहंस आचार्य, ने किंतूर स्थित कुंतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया जिसने सामाजिक और राजनीतिक माहौल गर्मा दिया।

परमहंस आचार्य ने दावा किया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुस्तक ‘पाकिस्तान या भारत का विभाजन’ के अनुसार भारत में मुस्लिम और ईसाई धर्म विदेशी हैं। (Barabanki News) उन्होंने कहा कि सरकार को इन दोनों समुदायों के अधिकार संवैधानिक रूप से समाप्त कर देने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब अंबेडकर हिंदुओं के संरक्षक और हिमायती थे और मुसलमानों में मानवता नहीं होती, इसलिए उनसे भाईचारा असंभव है।

ये भी पढ़ें –Jinnah remark by CM Yogi: ‘अगर भारत में जिन्ना पैदा हुआ, तो…’ CM योगी का अल्टीमेटल; गोरखपुर में ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री?

परमहंस आचार्य ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और रामचरितमानस व गाय को राष्ट्रीय धरोहर बनाने की भी मांग दोहराई। (Barabanki News) वे इन मुद्दों को लेकर ‘हिंदू एकता पदयात्रा’ में भाग लेने जा रहे थे। उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर भी दावा किया कि बिहार की जनता जागरूक है और राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें –Shraddha Kapoor New Movie: श्रद्धा कपूर की नई फिल्म में उनके अपोजिट नजर आएंगे ये एख्टर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें