Barabanki News : फिल्मी स्टाइल में व्यापारी को बनाया बंधक, सोना-चांदी लूटकर फरारउत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक बर्तन व्यापारी को उसके परिवार के साथ बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पूरे घर का चप्पा-चप्पा छान मारा और पांच-छह बोरों में भरकर सोना-चांदी लेकर फरार हो गए।
विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित#RajyaSabha #WinterSession2023 #india24x7livetv pic.twitter.com/4jsW3gNAID
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 19, 2023
Barabanki News : जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बे में रहने वाले बर्तन व्यापारी शिव कुमार निगम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी दो बदमाश उनकी दुकान में बर्तन लेने के बहाने घुसे। फिर पीछे से बाकी बदमाश भी आ गए और व्यापारी और उसके परिवार को बंधक बना लिया।
बदमाशों ने व्यापारी को गले में रस्सी बांधकर ड्रम के ऊपर खड़ा कर दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो ड्रम हटाकर फंदे से लटकाकर मार देंगे। बदमाशों ने पूरे घर का चप्पा-चप्पा छान मारा और सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

Barabanki News : बदमाशों ने ऐसे दिया चोरी को अंजाम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने व्यापारी और उसके परिवार को मुक्त कराया। पुलिस ने आसपास के इलाके में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक सी.एन. सिन्हा ने बताया कि टिकैतगंज कस्बे में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के सहारे जांच कर रही है। जल्द ही सभी बदमाशों की शिनाख्त कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा। साथ ही लूट का सारा सामान भी बरामद कर लिया जाएगा। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसी वारदातों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।










