Barabanki News : बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार कार इंदिरा नहर में गिर गई। कार में पांच युवक सवार थे, जिनमें से तीन युवक तैर कर बाहर निकल गए, जबकि दो युवक लापता हैं।
पीएम मोदी 16 और 17 जनवरी को आंध्र प्रदेश, केरल के दौरे पर जाएंगे. #india24x7livetv #NewsUpdate #PMModi #kerala #AndhraPadesh pic.twitter.com/dXGzn4KVDm
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 14, 2024
Barabanki News : भीषण कोहरे के चलते इंदिरा नहर में गिरी कार
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना के किशनपुर गांव निवासी नितिन, रामू व अंबुज अपने दो अन्य साथियों इंदौरा निवासी अंकित व सुमित के साथ शनिवार शाम को देवा थाना क्षेत्र के सफीपुर गांव दोस्त के यहां पार्टी में गए थे। यह लोग कार से लखनऊ अपने घर लौट रहे थे। अचानक उनकी तेज रफ्तार कर नियंत्रित होकर इब्राहिमपुर गांव के पास इंदिरा नहर में पलट गयी। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर देवा व कुर्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कार में सवार पांच युवक में सुमित व अंबुज कार से निकलकर तैरते हुए नहर के किनारे आ गए। जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर बाहर निकाला। हालांकि अंकित बहते हुए कुछ दूर तक चला गया था, लेकिन पुलिस व ग्रामीण उसे बचाने में सफल रहे।

कार में सवार नितिन और रामू का रविवार सुबह तक पता नहीं चल सका था। देवा पुलिस ने रेगुलेटर से नहर में पानी बंद कराया। इसके बाद सुबह 8 बजे के करीब कार नहर के बीचों बीच दिखाई देने लगी थी। बचकर बाहर निकले युवकों ने बताया कि कार से नितिन और रामू भी निकल गए हैं, लेकिन उनका पता नहीं चला। आशंका है कि नहर में पानी के तेज बहाव में वह बह गए हैं। पुलिस ने दोनों लापता युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई है।ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग द्वारा पुल के पास सड़क के किनारे रेलिंग बनाई गई होती ,तो यह हादसा न होता।
Barabanki News : हादसे के कारण

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भीषण कोहरे के चलते कार चालक को सड़क का अंदाजा नहीं लगा। जिसके चलते तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में गिर गई।
Barabanki News : लापता युवकों की तलाश जारी
पुलिस ने दोनों लापता युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई है। टीम नहर में सर्च अभियान चला रही है। टीम का मानना है कि लापता युवक नहर में पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। टीम उन्हें खोजने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।









