Barabanki News : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जाते समय कांग्रेसियों और टोल कर्मियों में जमकर मारपीट

Barabanki News : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जाते समय कांग्रेसियों और टोल कर्मियों में जमकर मारपीट
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : बाराबंकी जिले में बिना टोल टैक्स दिये ही काफिला निकालने को लेकर टोल प्लाजा कर्मचारियों से मारपीट करने का आरोप कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगा है। जिसमें एक टोल कर्मी के सिर में गम्भीर चोट आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माAhmedpur Toll Plazaरपीट की यह घटना जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर टोल प्लाजा की है। जहां आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए लखनऊ जाते समय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर टोलकर्मियों से मारपीट करने का आरोप लगा है।

Barabanki News : अहमदपुर टोल प्लाजा पर हुई झड़प

जानकारी के मुताबिक महाराजगंज के कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह आज लखनऊ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। करीब एक दर्जन गाड़ियों का उनका काफिला अहमदपुर टोल प्लाजा के लेन नंबर पांच पर पहुंचा। कांग्रेस नेता बिना टैक्स दिए ही वाहनों को निकालने का प्रयास करने लगे। जब टोल प्लाजा कर्मियों ने फ्री में काफिला निकालने से मना किया, तब उन सभी ने टोलकर्मियों से कहासुनी शुरू कर दी।

Barabanki News

Barabanki News : घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

image 332

इसके बाद कांग्रेसी वाहनों से बैरियर तोड़कर निकालने लगे। टोल कर्मियों ने जब उनको रोका, तो सभी कार्यकर्ता मारपीट करने लगे। जिसमें अहमदपुर टोल प्लाजा के कर्मचारी मूरत तिवारी के सिर में गम्भीर चोट आई हैं। करीब बीस मिनट तक कांग्रेसियों का यह ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद टोल प्लाजा प्रबंधक ने तत्काल घटना की सूचना अहमदपुर पुलिस चौकी पर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस पूरे मामले को जांच करके कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://youtu.be/N33HajfQwLM?si=HRMsD4_LSJcBmUld

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें