Barabanki News : बाराबंकी में स्कूल बस हादसे का शिकार, चार बच्चों की मौत, 25 की हालत गंभीर, CM योगी ने जताया दुःख

Barabanki News : बाराबंकी में स्कूल बस हादसे का शिकार, चार बच्चों की मौत, 25 की हालत गंभीर, CM योगी ने जताया दुःख
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक तेज रफ्तार स्कूल बस के पलटने से 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक बस स्टाफ की मौत बताई जा रही है. वहीं करीब 25 बच्चे हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायल बच्चों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से पास के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि लखनऊ चिड़ियाघर से वापस आते वक्त यह हादसा हुआ है. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है और बच्चों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी गई है.

Barabanki News : पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह सड़क हादसा बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर में हुआ है. बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी बच्चे बाराबंकी के सूरतगंज विकासखंड के हरक्का गांव के कंपोजिट स्कूल के हैं. यह सभी स्कूली बच्चे टीचर्स के साथ शैक्षणिक विजिट पर लखनऊ गए थे. लखनऊ से लौटते समय ही यह सड़क हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस आउट ऑफ कंट्रोल हो गई. इसके बाद देखते ही देखते बस पलट गई.

बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से 4 बच्चों समेत 5 की मौत, 25 की हालत गंभीर

Barabanki News : तेज रफ्तार में असंतुलन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे की जानकारी मिलने पर तुरंत ही अधिकारियों को घटना स्थल का जायजा लेने के लिए भेजा। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनपद बाराबंकी में हुई सड़क दुर्घटना में बच्चों का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायल बच्चों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायल बच्चों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Barabanki News: 40 बच्चे थे सवार

हरक्का कंपोजिट स्कूल के टीचर ने बताया कि वह सभी बच्चों को लेकर शैक्षणिक टूर पर लखनऊ गए हुए थे. यहां पर बच्चों को चिड़ियाघर घुमाने के बाद सभी लौट रहे थे. इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में इस दौरान करीब 40 बच्चे सवार थे और 5 टीचर्स भी मौजूद थे. फिलहाल घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है.

image 27

Barabanki News : चार बच्चों समेत 5 की मौत

Barabanki में तेज रफ्तार स्कूली बस पलटी लगभग 4 स्कूली बच्चों की दर्दनाक  मौत, 25 गंभीर रुप से घायल।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अभी तक चार स्कूल के बच्चों की मौत हो चुकी है, वहीं एक बस स्टाफ की मौत भी बताई जा रही है. हादसे में अभी तक कुल 5 की मौत हुई है. वहीं दो छात्रों की हालात बेहद नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

https://youtu.be/IlAgmmsoFbo?si=F8ky-xjmthP_W4c9

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें