Barabanki News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट

Barabanki News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जनपद में भट्टे पर ईंट पथाई का काम करने वाले दंपति में अवैध संबंध को लेकर विवाद हो गया। पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगा रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की पति ने फावड़े से कटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर भट्टे पर रह रहे अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई।

जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करजेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पत्नी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, देर रात घटना को दिया अंजाम, अवैध संबंध  होने का था शक

Barabanki News: सीतापुर के रहने वाले थे दंपति


घटना घूँघटेर थाना क्षेत्र के बुद्धपुरवा गांव की है। इस गांव में स्थित अंकित ब्रिक फील्ड भट्टे पर सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपति ईंट पथाई का काम करते थे। पति मोतीलाल को अपनी पत्नी रजनी पर अवैध संबंधों का शक था। इस बात को लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हो चुका था। रविवार की देर रात दोनों में फिर इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इस बार विवाद इतना बढ़ा की पति मोतीलाल ने पास में रखे फावड़े से कटकर पत्नी रजनी की निर्मम हत्या कर दी।

1628810 67

Barabanki News: आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पत्नी की चीख पुकार सुनकर भट्टे पर रह रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे। महिला रजनी को लहूलुहान देख मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।

image 94

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://youtu.be/KKG2R0dLmcM?si=ZTQm8w2arBCCGLeR

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें