Barabanki News : मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पुआल जलाकर बचाई जान

Barabanki News : मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पुआल जलाकर बचाई जान
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के बीरउमरापुर गांव में एक दर्दनाक घटना घटी, जब खेतों की ओर जा रहे एक वृद्ध व्यक्ति पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। यह हमला इतना भयावह था कि बुजुर्ग व्यक्ति को पहले कुछ समझ में आने से पहले ही मधुमक्खियों ने उसे बुरी तरह से काट लिया। इस हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Barabanki News: मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने पुआल जलाकर बचाई जान

Barabanki News : ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

image 29

घटना के समय बुजुर्ग व्यक्ति खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग व्यक्ति दर्द से कराहते हुए अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा, लेकिन मधुमक्खियां उसे छोड़ नहीं रही थीं। यह दृश्य देखकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

मनुष्यों द्वारा मधुमक्खियों का शोषण

Barabanki News : ग्रामीणों ने पुआल जलाकर बचाई जान

ग्रामीणों ने फौरन समझदारी दिखाते हुए बुजुर्ग व्यक्ति को बचाने के लिए पुआल जलाया। पुआल से निकलने वाला धुआं मधुमक्खियों को भगाने में मददगार साबित हुआ। हालांकि, तब तक बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह घायल हो चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग को रामसनेहीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग की स्थिति गंभीर है, लेकिन उपचार जारी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें