Barabanki News : सत्ता की आड़ में बीजेपी मंडल अध्यक्ष कर रहा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा ! ग्रामीणों ने लगाया आरोप

Barabanki News : सत्ता की आड़ में बीजेपी मंडल अध्यक्ष कर रहा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा ! ग्रामीणों ने लगाया आरोप
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News :  बाराबंकी में लगातार गरीबों की झोपड़ियों पर चल रहा बुल्डोजर तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू सिंह के अवैध निर्माणों पर आखिर तहसील प्रशासन मेहरबान क्यों, भाजपा नेता के अवैध निर्माणों पर कब चलेगा बुल्डोजर,क्या गरीबों के लिए ही बने हैं सारे नियम कानून। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भू-माफिया और अवैध कब्जेदारों पर लगाम लगाने का दावा करती है, लेकिन बाराबंकी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्ष पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।

Barabanki News : पूरा मामला

बता दें कि ये पूरा मामला बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत अन्दूपुर मजरे अंसारी गांव से जुड़ा हुआ है, जहाँ के रहने वाले अरूण कुमार सिंह का आरोप है कि उन्हीं के परिवार के भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्नू द्वारा सत्ता की आड़ में सरकारी जमीनों पर कब्जा करके उस पर अवैध रूप से निर्माण कराया गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम हैदरगढ़ से की है। अरूण कुमार सिंह का आरोप है कि भाजपा में मुन्नू सिंह का अलग रसूख है। जिससे अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई है। लेकिन स्थानीय लेखपाल द्वारा फर्जी आख्या प्रस्तुत कर दी गई।

Barabanki News

Barabanki News : अधिकारियों की निष्क्रियता

शिकायतकर्ता अरुण कुमार का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार शासन सत्ता की आड़ लेकर लगातार जमीनों पर अवैध कब्जा करने का यह खेल कर रहे हैं, शासन सत्ता के डर से कोई भी अधिकारी और कर्मचारी भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाह रहा है। जिसके चलते लगातार भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के हौसले बुलंद होते चले जा रहे हैं और वह सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करके उसे पर लगातार निर्माण करवा रहा है, जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने उप जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी लिखित शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ नहीं की गई है।

अरूण कुमार सिंह का कहना है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में भय का माहौल है। उनका आरोप है कि शासन सत्ता की आड़ में मुन्नू सिंह लगातार सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं और अधिकारी भी उनके डर से कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। अरूण कुमार सिंह ने एसडीएम हैदरगढ़ से मुन्नू सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

https://youtu.be/b1rH2j_XZZs?si=udHE5bQTSTmgtcln

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें