Barabanki News : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से कराई गई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर बाराबंकी में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवाओं ने परीक्षा दोबारा कराने की मांग उठाई है। युवाओं ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा यहां धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया और ज्ञापन लेकर वापस भेजा।
Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ पहुंची, जनसभा को करेंगे संबोधित…
— Shivani Verma (@Shivani75372259) February 20, 2024
https://t.co/YHrAHPQO8R#BharatJodoNayaYatra #NewsUpdate #UPNews#india24x7livetv #lucknownews pic.twitter.com/snVl1d2MZh
Barabanki News : युवाओं का जोरदार प्रदर्शन

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित पटेल तिराहे पर आज भारी संख्या में युवा इकट्ठा होकर नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। युवाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में काफी धांधली हुई है। उन्होंने पेपर लीक होने का भी आरोप लगाया। मौके पर पहुंची सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं से ज्ञापन देने को कहा। उन्होंने कहा कि आप लोगों की शिकायत से शासन को अवगत करा दिया जाएगा। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने सभी प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया और ज्ञापन लेकर वापस भेजा।

Barabanki News : परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने की बात इंटरनेट मीडिया पर खूब चल रही थी। पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर समय से एक दिन पहले ही इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर लीक हो गया। इसके बाद भी परीक्षा कराई गई है, जिसमें गड़बड़ी होने की पूरी संभावना है।
ऐसे में परीक्षार्थियों के हितों को देखते हुए परीक्षा को रद्द करते हुए नए सिरे से फिर से परीक्षा कराई जाए। वहीं बाराबंकी की सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने कहा कि सूचना मिली कि पटेल तिराहे पर अचानक कई युवा इकट्ठा होकर पुलिस भर्ती में पेपर लीक का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञापन ले लिया गया है और सभी चले गये हैं।









