Bareilly: अजय हत्याकांड का मास्टरमाइंड सट्टा माफिया तन्नू गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का घोषित था इनाम

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly: बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में प्रेमनगर थाने के पास कुछ दिन पहले हिस्ट्रीशीटर अजय बाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में गंगापुर निवासी सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि इस मामले में चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

प्रेमनगर थाने के पास 15 जुलाई की रात नई बस्ती नरकुलागंज निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय बाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्त लकी के साथ बाइक से डीडीपुरम की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके दोस्त लकी ने थाने में घुसकर अपनी जान बचाई थी।

हत्याकांड का मास्टरमाइंड है तन्नू

हत्याकांड में शामिल एक आरोपी विनय को मौके से पकड़ लिया गया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर राहुल, विनय, नितिन, जगमोहन उर्फ तन्नू और भगवान स्वरूप उर्फ लाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया गया है।

एसएसपी ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

आरोपी राहुल, विनय, नितिन और भगवान स्वरूप उर्फ लाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जगमोहन उर्फ तन्नू फरार चल रहा था। 29 अगस्त को एसएसपी ने तन्नू की गिरफ्तारी पर 25 हजार को इनाम घोषित किया था।
पुलिस उसको तलाश कर रही थी। तन्नू को डीडीपुरम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। तन्नू के खिलाफ बारादरी थाने में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

https://youtu.be/tGlMmHt0lg8?si=QeSQUms712CzooNp

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56211

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें