Bareilly News: अभिनेत्री के बेटे का कत्ल!: मैच में दोस्ती, नशेड़ी गैंग के चंगुल में फंसा था सागर; सपना बोलीं-करवा दो एनकाउंटर

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: माता-पिता की निगरानी से दूर युवा पीढ़ी किस तरह नशे के दलदल में फंस रही है, अभिनेत्री सपना के पुत्र सागर की मौत इसका ताजा उदाहरण है। सागर नशेड़ी गैंग के चंगुल में फंस गया था और उसे बिगाड़ने वाले दोस्त ही उसे मौत के मुंह में धकेलकर चले आए।

सपना सिंह मूल रूप से रसूला गांव की ही निवासी हैं। मायके के अधिकांश लोग अब बरेली में रह रहे हैं। (Bareilly News) उनकी शादी क्षेत्र के ही गांव गोमिदपुर तुमड़िया निवासी रवि गंगवार से हुई थी। सागर इसी दंपती का पुत्र था। हालांकि सपना का कुछ साल बाद ही पति से अलगाव हो गया।

सागर कभी मुंबई में मां के पास तो कभी पढ़ाई के चक्कर में ननिहाल बरेली में रहता था। यहां भी सपना खर्चे के लिए अलग से भी रुपये भेजती रहती थीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक माता-पिता से दूरी और ननिहाल के लाड़ से सागर गलत संगत में पड़ गया था। (Bareilly News) वह क्रिकेट खेलने का शौकीन था। इसी शौक में उसकी दोस्ती अर्जुन और सनी से हुई।

image 95

अर्जुन के पिता मुरादाबाद में आर्ड पुलिस के हेड कांस्टेबल हैं तो सनी के पिता बरेली में ही सिक्योरिटी गार्ड हैं। ये दोनों लड़के काफी बिगड़े हुए हैं और ड्रग्स लेते हैं। सूत्रों की मानें तो इन दोनों ने पहले सागर को अपना खर्चा करके नशे की लत लगाई और अब उसी का रुपया खर्च करा रहे थे। (Bareilly News) दोनों स्नातक के विद्यार्थी हैं सागर नाबालिग ही था। दोनों ही उसे मुसीबत में छोड़कर चले आए और उसकी जान चली गई।

Bareilly News: सपना बोलीं- योगी बाबा करवा दो एनकाउंटर

शव रखकर प्रदर्शन के दौरान सपना सिंह ने पुलिस कार्रवाई को लेकर तीखा विरोध जताया। कहा कि पुलिस उनके बेटे की मौत जहर व ड्रग्स से बताकर आरोपियों को हल्के में छोड़ना चाहती है, जबकि शव पर कटे के निशान हैं, उनके बेटे की हत्या की गई है। आरोपियों में पुलिसकर्मी का बेटा शामिल होने से ऐसा हो रहा है। (Bareilly News) वह चाहती हैं कि योगी बाबा उनके बेटे के हत्यारोपियों का एनकाउंटर कराएं या कोर्ट इन्हें फांसी की सजा दे।

image 96

छात्र की मौत के मामले में बारादरी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। इज्जतनगर क्षेत्र में उसका शव मिला था। ननिहाल वालों के साथ उसकी ने भुता क्षेत्र में विरोध जताया। सीओ फरीदपुर को मौके पर भेजा था। उनके समझाने पर परिजन शव लेकर चले गए। आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। -मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी

ये भी पढ़ेhttps://india24x7livetv.com/lucknow-news-ssb-assistant-commandant-found-dead-in-room-under-suspicious-circumstances-police-engaged-in-investigation/

सपना सिंह गंगवार मूल रूप से कृषक परिवार से जुड़ी हैं। उनके सहयोगी आशीष ने बताया कि सपना की शुरूआती पढ़ाई बरेली में हुई। वर्ष 2006 में वह बरेली दूरदर्शन से जुड़कर कार्यक्रम करने लगीं। वर्ष 2012 में वह समस्तीपुर निवासी अनिल बाबा पाठक के संपर्क में आकर मुंबई पहुंचीं। वहां क्राइम पेट्रोल, माटी की बन्नो, प्रतिज्ञा और वारिस समेत कई टीवी शो में अभिनय कर चुकी हैं।

सपना ने हिंदी फिल्म खुदाई में आइटम डांस भी किया है। मिस हिंदुस्तानी प्रतियोगिता में गोल्ड विनर रही हैं। कई फिल्मी हस्तियों से सपना का परिचय है। बेटे सागर ने भी नए सीरियल ‘रामायण’ में छोटी भूमिका निभाई थी। सपना ने बताया कि उन्होंने कुछ ही साल में मेहनत से काफी नाम और शोहरत कमाई है पर इकलौता बेटा ही नहीं रहा तो सारी सफलता अब मिट्टी में मिल गई।

https://youtu.be/G9VR1C8gYaU?si=u1QZyrYCgcto09Hz

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें