Bareilly News: बरेली में दंपत्ति समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, हत्या और हादसे की गुत्थी में उलझी पुलिस

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां फरीदपुर कस्बे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में दंपती और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं।

Bareilly News

जानकारी के मुताबिक, मृतकों के नाम अजय गुप्ता उर्फ टिंकल (36), उनकी पत्नी अनीता गुप्ता (34), बेटा दिव्यांश (9), बेटी दिव्यंका (6) और दक्ष (3) हैं। अजय गुप्ता हलवाई थे और फरीदपुर के मोहल्ला फर्रकपुर में रिश्तेदार के मकान में किराये पर रहते थे।

image 670

घटना के मुताबिक, शनिवार रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे। सुबह तड़के पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। (Bareilly News) सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी लोग जिंदा जल चुके थे।

पुलिस ने बताया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और उसमें ताला लगा हुआ था। (Bareilly News) अंदर दरवाजे में बंद करने के लिए कोई सटकनी भी नहीं थी। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना पर आंवला से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक फरीदपुर प्रोफेसर श्याम बिहारी भी मौके पर पहुंचे। (Bareilly News) सांसद कश्यप ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पुलिस का कहना है कि कमरे में आग शार्ट सर्किट से लग सकती है। हालांकि, हत्या की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

https://youtu.be/td-PFgYkS7E?si=MCsLvGRxhUL8SIeJ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें