Bareilly News : संतोष गंगवार के कार्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को बनाया बंधक, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Bareilly News : संतोष गंगवार के कार्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को बनाया बंधक, लगाए मुर्दाबाद के नारे
Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News : पूर्व केंद्रीय मंत्री और 8 बार के सांसद संतोष गंगवार के भारत सेवा ट्रस्ट पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को गंगवार के समर्थक भाजपाइयों ने बंधक बना लिया और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। भाजपाइयों ने कहा कि वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

हंगामे के कई वीडियो भी सामने आएं हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से संतोष गंगवार के समर्थक विरोध जता रहे हैं। वहीं भाजपा के एक नेता पर वरिष्ठ सांसद संतोष गंगवार के अपमान का आरोप भी लगाया जा रहा है।

up bjp

Bareilly News : लगाए मुर्दाबाद के नारे

बरेली के भोजीपुरा में खुले मंच से संतोष गंगवार के समर्थक ने उनके अपमान का विरोध किया। पार्टी में कलह की सूचना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी संतोष गंगवार के निवास और कार्यालय पर पहुंचे तो उन्हें वहां भीड़ ने घेर लिया, काफी देर तक वे घिरे रहे। उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही लोग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। भीड़ ने कार्यालय घेर लिया, संतोष गंगवार ने किसी तरह अपने समर्थकों के बीच से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को बाहर निकाला।

संतोष गंगवार के समर्थकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को बनाया  बंधक, मुर्दाबाद के लगाए नारे - Bareilly BJP ruckus

Bareilly News : इस्तीफा नहीं दिया तो कुर्मी समाज चुनाव का करेगा बहिष्कार

भाजपा में प्रधानमंत्री की रैली से पहले बड़ी कलह के संकेत से भाजपा को बरेली में नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतोष गंगवार के कार्यालय के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे उनके समर्थक मेयर उमेश गौतम के इस्तीफे पर अड़े और जमकर नारेबाजी की।

समर्थको ने कहा, अगर मेयर का इस्तीफा नहीं होता तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बीजेपी ने जब से छत्रपाल गंगवार को अपना प्रत्याशी बनाया है संतोष गंगवार पूरी मेहनत से उनके चुनाव प्रचार मे लगे हुए हैं। कल हुई ब्राह्मण समाज की बैठक मे मेयर उमेश गौतम ने जो अपशब्द संतोष गंगवार के लिए कहे हैं उसके लिए गंगवार के समर्थनक उमेश गौतम के इस्तीफा की मांग कर रहे हैं।

image 103

Bareilly News : जमकर हुई नारेबाजी

image 104

कुर्मी समाज के लोगों का कहना है कि मेयर उमेश गौतम मेयर के पद से इस्तीफा दें नहीं तो कुर्मी समाज लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा। वहीं भीड़ में नारेबाजी कर रहे कुछ लोगों ने कहा कि वो बीजेपी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को वोट करेंगे, इस दौरान सड़क पर जमकर नारेबाजी होती रही।

https://youtu.be/MfXqkPHpoLQ?si=2vdvlfK5PGdydEh1

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें