Bareilly News: कांवड़ यात्रा में फायरिंग करने वाला हर्ष पंडित गिरफ्तार, माहौल बिगाड़ने के लिए दागी थी गोली

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: बरेली के चक महमूद मोहल्ले में कांवड़ यात्रा में फायरिंग करने के आरोपी हर्ष पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस तमंचा बरामदगी के लिए उसे साथ लेकर गई है। बता दें कि बीते रविवार को कांवड़ियों के जत्थे में शामिल दो युवकों ने फायरिंग की थी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। कांवड़ यात्रा में फायरिंग का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र में शनिवार को चक महमूद निवासी हर्ष पंडित के दिखाई देने की सूचना के बाद बारादरी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। (Bareilly News) उससे पूछताछ की जा रही है कि कांवड़ यात्रा के दौरान फायरिंग कर उसने माहौल बिगाड़ने की कोशिश किसी के इशारे पर तो नहीं की थी। उसका दूसरा साथी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

उत्तराखंड में घूम रहे थे दोनों

हर्ष के साथ ही आनंद वाल्मीकि नाम के युवक ने भी फायरिंग की थी। संजयनगर में किराये पर रहने वाला आनंद भी घटना के बाद से फरार है। दोनों की लोकेशन कई बार उत्तराखंड में मिल चुकी थी। पुलिस के साथ ही एसओजी भी इन्हें तलाश कर रही थी। माना जा रहा है कि हर्ष की गिरफ्तारी के बाद आनंद को आसानी से पकड़ लिया जाएगा।

यह था मामला

बीते रविवार को कांवड़ियों का एक जत्था चक महमूद में नए रास्ते से कांवड़ यात्रा निकालने पर अड़ा था। दूसरे समुदाय के लोग इसे नई परंपरा बताकर इसके विरोध में थे। डीएम शिवाकांत द्विवेदी और तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी कांवड़ियों को समझाने में लगे थे। दोनों पक्षों से वार्ता की गई। बिना डीजे बजाकर जत्था निकालने को कहा गया, लेकिन कांवड़िये तैयार नहीं हुए।

शाम के वक्त कांवड़ियों के जत्थे में शामिल दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को संभाला। इस घटना के चार घंटे बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया गया था। इधर, फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की। दोनों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

https://youtu.be/2Gz8PMnoIWc

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=54020

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें