Basti Accident: बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के गौर वाल्टरगंज मार्ग पर सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लिया है।
ऐसे हुआ हादसा
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र सीताराम सोनकर शनिवार की सुबह टेंपो में सब्जी लादकर सब्जी मंडी से बभनान पहुंचाने जा रहा था। (Basti Accident) गौर वाल्टरगंज मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के सामने मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सोनू उसी में फंस गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले टेंपो चालक ने तोड़ा दम
चौकी प्रभारी टिनिच दुर्गा प्रसाद पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंचे और सोनू को बाहर निकलवा कर एंबुलेंस से सीएचसी गौर भेजवाया। रास्ते में ही सोनू की मौत हो गई। ट्रक चालक बभनान क्षेत्र के भटहा जंगल निवासी चंद्र भान चौहान पुत्र सत्य नारायण चौहान को ट्रक सहित पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मृतक सोनू की बेटी आराध्या और अनन्या हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही स्वजन गौर पहुंच गए। घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल रहा। हादसे के बाद आधे घंटे गौर वाल्टरगंज मार्ग जाम रहा। पुलिस ने टेंपो और ट्रक को रास्ते से हटवाकर जाम मुक्त कराया। प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पांडेय ने बताया की शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रक और चालक को हिरासत में लिया गया है।
https://youtu.be/mSus4wjDnqk?si=7eF7sD2BvBj8JC4M










