Basti Crime News: बस्ती में लूट के दौरान घायल हुई महिला की मौत, चार दिन बाद पुलिस गिरफ्त में लुटेरे

Facebook
X
WhatsApp

Basti Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से हैरतअंगेज खबर सामने आई है. यहां अपराधियों में कानून का खौफ खत्म होते नजर आ रहा है. जिसके चलते अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने के लिए एक दिव्यांग महिला को चाकुओं से वार कर मौत के घाट उतार दिया था. घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई थी. वहीं पुलिस ने भी तेजी से मामले में जांच करते हुए लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल कुछ दिन पहले बस्ती जिले में लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था. (Basti Crime News) लूट की घटना में घायल महिला की सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बीते 11 सितम्बर को लुटेरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था और पुलिस हाथ पर हाथ धरी रह गई थी. लुटेरे फिल्मी स्टाइल में घर में घुसे और फिर घर में मौजूद महिला को बंधक बना लिया.

दिव्यांग महिला पर चाकुओं से किया वार

मिली जानकारी के अनुसार जब महिला ने विरोध करने की कोशिश की तो उसपर चाकू से हमला कर उसे घायल कर बाथरूम में बंद कर दिया गया. लूट और जानलेवा हमले कोशिश की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और घर के आस पास लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगाल डाला, ऑपरेशन त्रिनेत्र द्वारा लगाई गई सीसीटीवी फुटेज से ही लुटेरों की शिनाख्त हो गई. वहीं घटना के चौथे दिन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए, पुलिस ने लुटेरों के पास से लुटे गए लाखों के जेवरात और नकदी रुपए को बरामद कर लिए.

पुलिस चौकी के पास की घटना

दरअसल पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मालवीय रोड के रौता चौकी स्थित 50 मीटर की दूरी का है. जहां 24 घंटे पुलिस होने का दावा करने वाली पुलिस के नाक के नीचे ही लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया और घर में रखे लाखों के रुपए और जेवरात को निशाना बनाया. लुटेरे यहीं नहीं रुके उन्होंने महिला के हाथ-पांव बांध दिए और बाथरूम में बंद कर दिया और महिला को लोहे के रॉड और चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया था.

https://youtu.be/1LAT66M9N-8?si=bOEeiqQPxxXn_5m6

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/up-news-3-arrested-for-gang-rape-of-a-minor-in-a-moving-car-3-policemen-suspended-for-negligence/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें