Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर केस दर्ज

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर केस दर्ज
Facebook
X
WhatsApp

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) मणिपुर से निकलकर नागालैंड होते हुए 18 जनवरी को असम पहुंची है। राहुल ने आज जोरहाट के निमती घाट से माजुली तक ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव से यात्रा की। इस बीच असम पुलिस ने उनके यात्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस का आरोप है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जोरहाट शहर के अंदर दूसरे मार्ग से ले जाई गई, जिससे भगदड़ जैसे हालत बन गए। इस यात्रा के लिए दूसरे मार्ग की अनुमति दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद गलत रूट लिया गया। घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए यात्रा और उसके मुख्य आयोजक के बी बायजू के खिलाफ जोरहाट सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जोरहाट पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा को के बी रोड से जाने की अनुमति दी गई थी। इसके बजाय यह शहर के एक अन्य मार्ग से चली गई, जिससे क्षेत्र में अराजक स्थिति पैदा हो गई। अचानक भीड़ के कारण कुछ लोग गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। यात्रा ने जिला प्रशासन के नियमों का पालन नहीं कर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस बोली, यात्रा से डर गए हैं असम सीएम

पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आई है। असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम सरमा यात्रा से डर गए हैं, इसलिए अब इसे पटरी से उतारना चाहते हैं। सैकिया ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित बहुत छोटा था और हमारे साथ बहुत भीड़ थी इसलिए हमने यात्रा को कुछ मीटर के लिए दूसरे रास्ते पर ले लिया।

दरअसल, इससे पहले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव बाद गिरफ्तार करने की चेतावनी दी थी। एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि ‘हमने बता दिया है कि अगर आप शहर के अंदर से जाते हैं तो सुरक्षा के लिए पुलिस भी नहीं दी जाएगी। अंदर मेडिकल कॉलेज है, इसलिए दूसरा रास्ता चुनिए मैं अनुमति दे दूंगा। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो केस दर्ज किया जाएगा, अभी तो नहीं लेकिन चुनाव के दो-तीन महीने बाद गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। वहीं, राहुल गांधी द्वारा सबसे भ्रष्ट सीएम बताए जाने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि देश में अगर सबसे भ्रष्ट कोई है तो वह गांधी परिवार है।

बता दें कि 15 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 जनवरी को असम पहुंची। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिसे भारत जोड़ा यात्रा पार्ट 2 भी कहा जा रहा है 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

https://youtu.be/QnUUBAGzF7k?si=vf6XV5n8yoLKFZt4

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें