Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार (19 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के प्रतपगढ़ पहुंची। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर हमला बोला। राहुल ने कहा, कि ‘वह (pm modi) जब पैदा हुए तो जनरल कैटेगरी में थे। वर्ष 2000 में उनकी कास्ट को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में डाला गया। ये जो बात आपको बता रहा हूं, वह आपको हिंदुस्तान के टेलीविजन पर नहीं दिखेगा।’
Bharat Jodo Nyay Yatra: सामान्य-ओबीसी-दलित के पास कितना धन?
राहुल बोले, सामान्य वर्ग के कितने गरीब, आदिवासी, दलित और ओबीसी के पास कितना धन है, यह नहीं पता। यह तब पता चलेगा जब इकोनॉमिक सर्वे होगा। कांग्रेस नेता ने कहा, सच्चाई तब सामने आएगी कि पिछड़ों के पास कितना धन है, अमीर जनरल कास्ट और (Bharat Jodo Nyay Yatra) अरबपतियों के पास कितना धन है, जिस दिन ऊपर लिख दिया जाएगा, उस दिन सारे के सारे बब्बर शेर जाग जाएंगे।’
मुंबई: बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने राज ठाकरे से की मुलाकात#Mumbai #BJP #ashishsehlar #RajThackeray #india24x7livetv pic.twitter.com/vmF78TfOoo
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 19, 2024
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी बजट के बारे में कुछ नहीं जानते। इस देश के 90 लोग सरकार चलाते हैं। नरेंद्र मोदी के पास बैठे 90 लोग ही फैसला लेते हैं कि, बजट का पैसा कहां जाना है। आपके प्रधानमंत्री को इसके बारे में समझ नहीं है। वह सिर्फ भाषण देना जानते हैं। नफरत फैलाना जानते हैं। अदानी और अंबानी ने उन्हें वहां बैठाया है। सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को भी उसका अधिकार नहीं दिया’।
प्रतापगढ़ में अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कुछ युवाओं से उनका नाम पूछा। वहां मौजूद कई मीडिया कर्मियों से भी उनके नाम पूछे। इसी बीच, राहुल ने एक महिला पत्रकार से बात की। उन्होंने कहा, कि ‘यह जो चाहती हैं, वह नहीं दिखा पाएंगीं। इनके मालिक तय करेंगे कि क्या दिखाना है। किसी बड़ी कंपनी में कोई दलित, ओबीसी या आदिवासी है क्या, बताइए? यह है तुम्हारी भागीदारी। अन्याय है यह, हर रोज तुम्हारे साथ अन्याय हो रहा है’।राहुल गांधी ने अपनी यात्रा में युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा, ‘युवा बताते हैं कि, हमने लाखों रुपए लगाकर पढ़ाई की, ताकि हमें नौकरी मिल सके। हम कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन परीक्षा के दिन पेपर हमें मोबाइल पर दिखता है। फिर पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है।’
राम मंदिर के उद्घाटन में किसी मजदूर को आपने देखा?
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ‘राम मंदिर के उद्घाटन में अडानी का चेहरा दिखा। ऐश्वर्या और अमिताभ भी दिखे। क्या किसी किसान, मजदूर को आपने देखा? देश की राष्ट्रपति आदिवासी हैं, उनका आपने राम मंदिर में चेहरा देखा? क्यों नहीं देखा? मीडिया वाले कुछ भी कर लें, इस तूफान को अब नहीं रोका जा सकता। राहुल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि, आज नहीं कल 73 प्रतिशत जग जाएगा।’ राहुल गांधी प्रयागराज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व करते हुए आज प्रतापगढ़ पहुंचे। लालगंज के सांगीपुर में लोगों को संबोधित करने के बाद वह अमेठी के लिए रवाना हो गए। उनके साथ यात्रा में वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी और अजय राय आदि मौजूद थे।









