Bhind News: छात्र-युवा सम्मेलन में शिक्षा के निजीकरण और बेरोजगारी के खिलाफ उठी आवाज, नई कार्यकारिणी गठित !

Facebook
X
WhatsApp

Bhind News: समता स्टूडेंट फेडरेशन के तत्वावधान में बसंत मैरिज गार्डन, अंबेडकर नगर भिण्ड में ‘छात्र एवं युवा सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रिटायर्ड आईजी राजेंद्र प्रसाद पड़ोलिया के मार्गदर्शन में हुआ। सम्मेलन में शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलाव, शिक्षा के निजीकरण, बेरोजगारी और युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026 11 06 at 2.39.22 PM

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर वीरू धनोलिया ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निजीकरण और रोजगार की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर छात्र एवं युवाओं को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

धनोलिया ने प्रमुख मांगों को रखते हुए कहा कि सभी महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक एवं डिजिटल उपस्थिति के साथ कैमरे युक्त कक्षाओं की व्यवस्था की जाए, जिसकी सीधी निगरानी उच्च शिक्षा विभाग करे। शासकीय महाविद्यालयों में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए तथा लहार कॉलेज को स्नातकोत्तर (पीजी) कॉलेज का दर्जा दिया जाए। साथ ही ऊमरी में नए महाविद्यालय का निर्माण कराया जाए।

उन्होंने विद्यार्थियों का आवास भत्ता बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिवर्ष करने, सभी शासकीय कॉलेजों में पीएम श्री कॉलेज की तर्ज पर बस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में रिक्त बैकलॉग पदों को भरने, निजीकरण और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने तथा लेटरल एंट्री और कॉलेजियम सिस्टम खत्म करने की बात कही। उन्होंने सरकारी स्कूलों एवं अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने और समान शिक्षा व समान स्वास्थ्य प्रणाली लागू करने पर भी जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि छात्र नेता सोनू यादव ने कहा कि वे छात्रों के हितों के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे और शिक्षा के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। जितेंद्र बघेल ने कहा कि समता स्टूडेंट फेडरेशन की विचारधारा और योजनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा संगठन को मजबूत बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

छात्रा तिष्यां निगम ने शिक्षा के अधिकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या देश में केवल अमीर लोगों को ही अच्छी शिक्षा मिल सकती है? संविधान ने सभी को समानता का अधिकार दिया है, इसलिए आज जरूरत है कि शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई जाए।

सम्मेलन में विकास प्रताप सिंह, अरविंद्र, हर्षदीप गौतम विधानसभा अध्यक्ष लहार, रवि जाटव ब्लॉक अध्यक्ष दबोह, मुस्कान नागर कॉलेज अध्यक्ष मिहोना, नाव्या, कामिनी, सुखवीर भास्कर, संगीता भास्कर, अरविंद्र बौद्ध, बहुजन मिशन गायक, भगत सिंह, संदीप बौद्ध और स्मार्टी विवेक सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी ने शिक्षा के महत्व और छात्र हितों के लिए संगठित प्रयास करने पर जोर दिया।

समता स्टूडेंट फेडरेशन की नई कार्यकारिणी घोषित

सम्मेलन के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। इसमें अखिलेशी बौद्ध को महिला विंग नगर अध्यक्ष, संदीप को नगर अध्यक्ष, अमित लहरी को सचिव, अंशु को महासचिव, सोनू सागर को कॉलेज अध्यक्ष, विजय राणा को नगर उपाध्यक्ष, अंशु मल्होत्रा को चंबल सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक भिण्ड, नाव्या को बालिका छात्रा अध्यक्ष और कामिनी को छात्रा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही संगठन से लगभग 50 नए सदस्यों को जोड़ा गया। कार्यक्रम में रॉकी दिवाकर, अविनाश, अनुष्का, पूनम, शिवानी, चेतना, लव गोयल, राघवेंद्र, प्रशांत, अभिप्रिया, काजल, डोली, अजय, शालिनी, रिया, दीपिका, शिवमंगल, बेटू, मोंटी, विपिन, बबली, राधा, सपना, छाया, प्रगति, किरण, आर्यन, संजीव, अखिलेश, संजू, मुन्नालाल, मीनाक्षी, मुन्नी बौद्ध, अनामिका, आरती, कुसुमलता, शीतला और साधना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन में छात्र-युवा एकजुटता, शिक्षा के अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

पत्रकार- विमलेश उर्फ विजय शर्मा, भिण्ड ( मध्य प्रदेश  )

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें