Big News: सेनेगल में दो बसों की सीधी टक्‍कर में 40 लोगों की मौत, 85 यात्री घायल

Facebook
X
WhatsApp

Big News: पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां 2 बसों की सीधी टक्‍कर में 40 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 85 अन्‍य घायल हो गए. मध्‍य सेनेगल में हुए इस हादसे से पूरा देश सदमे में है. बताया जाता है कि देश में यह अब तक की सबसे भीषण बस दुर्घटना है. राष्‍ट्रपति मैकी सॉल और स्‍थानीय अधिकारियों ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. न्‍यूज एजेंसी AFP के अनुसार, यह हादसा कैफ्रीन शहर के पास हुआ है. यह शहर सेनेगल की राजधानी डकार से तकरीबन 220 किलोमीटर दूर है. भीषण बस हादसे के बाद सेनेगल में राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है।

3 दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की गई है

जानकारी के अनुसार, सेनेगल की राजधानी डकार से तकरीबन 220 किलोमीटर दूर कैफ्रीन श्‍हर में दो बसों में सीधी टक्‍कर हो गई. दोनों बसों में यात्री भरे हुए थे. राष्‍ट्रपति मैके सॉल ने ट्वीट कर कहा कि बस हादसे की सूचना से वह काफी दुखी हैं. इसके साथ ही सेनेगल में सोमवार से 3 दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. बताया जाता है कि एक बस का टायर फट गया था, जिसके चलते बस दूसरी तरफ चली गई थी. उसी वक्‍त दूसरी दिशा से तेज रफ्तार बस आ रही थी. इससे पहले की बस चालक कुछ समझ पाते दोनों बसों के बीच भीषण टक्‍कर हो गई. बस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

4 166
Big News: सेनेगल में दो बसों की सीधी टक्‍कर में 40 लोगों की मौत, 85 यात्री घायल

सड़क हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों बसों का अगला हिस्‍सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया. सेनेगल में सड़क हादसा कोई नई बात नहीं है. देश में अक्‍सर सड़क हादसे होते रहते हैं. दशकों पुराने ट्रक और बस 2 लेन वाले हाइवे पर सरपट दौड़ते रहते हैं. नियमों का सख्‍ती से पालन नहीं होने के चलते अक्‍सर सड़क दुर्घटना की खबर सामने आती रहती है. साल 2017 में भी दो बसों के बीच भीषण टक्‍कर हो गई थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि, कैफ्रीन शहर के समीप हुआ हादसा काफी भीषण है।

https://youtu.be/V0GdRTQtwxs

ये भी पढ़े-https://sunilvermamediagroup.com/?p=43141

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें