रिपोर्ट -मनोज कुमार भास्कर
Barabanki: सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 22 लाख रुपये कीमत के 106 मोबाइल फोन किये गये बरामद, अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइलों को उनके स्वामियों के किया गया सुपुर्द-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया। (Barabanki) इसी क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 106 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये है।

आज दिनांक- 01.02.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। (Barabanki) अपने खोए हुए फोन व अपना महत्वूर्ण डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
Also Read -UGC New Rules: यूजीसी के नए नियम और असली शिक्षा संकट
बाराबंकी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है। (Barabanki) साथ ही मोबाइल स्वामियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय व साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 व cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया।
नोट- विगत तीन माह में मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 400 से अधिक मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत करीब 77 लाख रुपये है बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गए हैं।
बरामदगी
106 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रूपये)
पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी
- हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 मजहर अहमद सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी
- हे0का0 चन्द्रभान, हे0का0 बृजेश कुमार सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी
- का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 प्रवीण शुक्ल, का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी
- समस्त थानों की सीईआईआर पोर्टल टीम















