रिपोर्ट -मनोज कुमार भास्कर
Barabanki: जनपद बाराबंकी थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा 02 चोर/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक अदद इंजन (पम्पिंग सेट) बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा मय जिंदा कारतूस .315 बोर, एक अदद नाजायज चाकू व एक अदद ट्रैक्टर ट्राली बरामद-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा की मदद से आज दिनांक 01.02.2026 अभियुक्तगण 1. शिवशंकर पुत्र बद्री निवासी ग्राम भिखरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, 2. दीपक पुत्र धुन्नर निवासी ग्राम दरियाव सिंह का पुरवा मजरे भिखरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को सुल्तानपुर लखनऊ रोड बहद ग्राम भिखरा के पास से गिरफ्तार किया गया। (Barabanki) अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का एक अदद इंजन पम्पिंग सेट फील्ड मास्टर तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा मय एक जिंदा कारतूस .315 बोर, एक अदद नाजायज चाकू व एक अदद ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 32/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम शिवशंकर उपरोक्त व मु0अ0सं0 33/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम दीपक पंजीकृत किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर पैसा कमाने तथा खर्चा चलाने हेतु चोरी करते है। दिनांक 30/31.01.2026 की रात्रि को थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भिखरा में खेत में सिंचाई हेतु लगे एक पम्पिंग सेट इंजन को चोरी किया था। (Barabanki) जिस संबंध में मु0अ0सं0 31/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
Also Read –Barabanki: सेवानिवृत्त घातक कमांडो दीपेंद्र प्रताप सिंह का हुआ भव्य नागरिक सम्मान
Barabanki: नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- शिवशंकर पुत्र बद्री निवासी ग्राम भिखरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
- दीपक पुत्र धुन्नर निवासी ग्राम दरियाव सिंह का पुरवा मजरे भिखरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
Also Read –UGC New Rules: यूजीसी के नए नियम और असली शिक्षा संकट
बरामदगी-
- एक अदद इंजन पम्पिंग सेट फील्ड मास्टर
- एक अदद ट्रैक्टर ट्राली
- एक अदद तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
- एक अदद अवैध चाकू
- दो अदद मोबाइल फोन
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त दीपक पुत्र धुन्नर उपरोक्त-
- मु0अ0सं0 200/2023 धारा 363/366/506 भादवि थाना हैदरगढ़
- मु0अ0सं0 132/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना हैदरगढ़
- मु0अ0सं0 405/2025 धारा 110/115(2)/117(2)/352 बीएनएस थाना हैदरगढ़
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री अभिमन्यु मल्ल थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
- उ0नि0 श्री अमन सैनी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
- उ0नि0 श्री फरीद मुहम्मद थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
- हे0का0 नीलेश कुमार, हे0का0 उमेश चन्द्र यादव थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
- का0 बृजेश यादव थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी















