Bihar: बेगूसराय सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू वॉर्ड से एक नवजात बच्चा के चोरी किए जानें का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं।

Facebook
X
WhatsApp

Bihar: बिहार के बेगूसराय सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू वॉर्ड से एक नवजात बच्चा के चोरी किए जानें का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। (Bihar) इस घटना के सामने आने के बाद से अस्पताल परिसर मे हड़कंप मचा हुआ हैं। वही बच्चा के चोरी होने की खबर के बाद परिजनो ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया हैं।

Bihar

वहीं नवजात बच्चा चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर सिविल सर्जन सहित उपाधीक्षक भागे भागे सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रहें हैं। (Bihar) जांच के क्रम मे सीसीटीवी फुटेज मे एक महिला बच्चा चोर की तस्वीर सामने आई हैं।

जिसमे महिला गार्ड की मौजूदगी मे महिला द्वारा एसएनसीयू वार्ड से आराम से बच्चा चोरी करते हुए देखा जा रहा हैं। बाद मे बच्चा चोर महिला आराम से अपने दो अन्य महिला साथियों के साथ सदर अस्पताल कैंपस मे बाहर जाते हुए दिखलाई पड़ रही हैं।

बच्चा चोरी के इस घटना मे महिला गार्ड पर भी शक की सुई घुम रही हैं। बताते चले की मुंगेर जिला की एक महिला शनिवार की रात सदर अस्पताल मे भर्ती हुई थी जो एक पुत्र को जन्म दी थीं।

इस मामले मे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं। बताते चले की बिहार मे एसएनसीयू से बच्चा चोरी का यह पहला मामला प्रतीत हो रहा हैं जिसको लेकर ना सिर्फ मां बाप परेशान हैं बल्कि इस घटना के सामने आने के बाद सनसनी फैल गई हैं।

रिपोर्ट -सुरेश निखर

https://youtu.be/bP8K3s_Gn9g?si=QHKw1GKRh2fVFQMv

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें