Bihar Assembly Election 2025: बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? प्रशांत किशोर ने CM चेहरे को लेकर NDA से पूछा बड़ा सवाल

Facebook
X
WhatsApp

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी समय है। लेकिन सियासी घमासान चरम पर पहुंच चुका है। (Bihar Assembly Election 2025) बिहार में राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है। इस बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए से बड़ा सवाल पूछ डाला है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अगर एनडीएन की सरकार बनती है तो बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा?

image 300

इसके साथ ही उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा। (Bihar Assembly Election 2025) इसको लेकर भी एनडीए भी प्रशांत किशोर ने सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इसकी घोषणा कर दें। प्रषांत किषोर ने प्रधानमंत्री मोदी के एक बयान का हवाला दिया। जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि नीतीश कुमार बिहार के लाडले मुख्यमंत्री हैं।

इस पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने पूछते हुए कहा कि पीएम ने यह जरूर कहा कि वह बिहार के लाडले मुख्यमंत्री हैं। लेकिन यह कभी भी नहीं कहा कि 2025 के बाद वहीं बिहार के मुख्यमंत्री बन रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीष कुमार को ही राज्य की कमान फिर से सौंपी जाएगी तो इसकी घोषणा कर दें। यह तो विधानसभा चुनाव के दौरान जनता बताएगी कि वह लाडले हैं या फिर नहीं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से बिहार की जनता यह जानना चाह रही है कि अगर एनडीए की बिहार में सरकार बनती है तो फिर मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें