Bihar Board 12th Result : बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट शनिवार आ गया। हर बार की तरह इस बार भी बोर्ड ने सबसे पहले 12वीं रिजल्ट घोषित किया। साल 2024 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 87.21 फीसदी छात्र पास हुए। प्रदेश में 1291684 छात्र 12वीं की परीक्षा में सम्मलित हुए। इसमें 1126439 छात्र पास हुए। रिजल्ट के साथ तीन स्ट्रीम के बोर्ड ने टॉपरों की लिस्ट भी जारी की। साइंस वर्ग में सीवान जिले के मृत्युंजय कुमार ने 12वीं में बोर्ड टॉप किया है।
लखनऊ में बदमाशों ने महिला कांस्टेबल से लूटी सोने की चैन. #india24x7livetv #NewsUpdate #Lucknow pic.twitter.com/ddr0hoJRib
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 23, 2024
Bihar Board 12th Result : बोर्ड के अध्यक्ष ने जारी किए फैसले
बिहार परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने होली के एक दिन पहले शनिवार को 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार बोर्ड ने इस बार पर सबसे पहले 12वीं के परीक्षा के फैसले घोषित किए हैं। इस बार प्रदेश में कुल 87.21 फीसदी छात्र 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही, बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम की टॉप की लिस्ट भी जारी की है।

Bihar Board 12th Result : जानिए तीनों स्ट्रीम के टॉप
उन्होंने बताया कि साल 2024 के 12वीं परीक्षा में साइंस वर्ग से सीवान जिले के मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया है। कला संकाय से 12वीं में पटना के तुषार कुमार ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि शेखपुरा जिले की प्रिया कुमारी ने कॉमर्स संकाय में प्रदेश में अव्व्ल रही हैं। तीनों संकाय मिलाकर कुल 24 छात्र-छात्राएं टॉप 5 पोजिशन पर रहे हैं। कॉमर्स की प्रिया कुमारी को 95.60 फीसदी अंक मिले हैं। दूसरे नंबर सौरव कुमार 94% फीसदी अंक के साथ हैं, जबकि गुलशन कुमार और कुणाल कुमार 93.80% के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Bihar Board 12th Result : कॉमर्स वर्ग से सबसे अधिक छात्र पास

विज्ञान वर्ग में मृत्युंजय कुमार ने 96.20% अंक प्राप्त किए, जोकि टॉप हैं। सिमरन गुप्ता और वरुण कुमार ने 95.40% अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। 95.20 फीसदी अंक के साथ प्रिस कुमार ने इस वर्ग प्रदेश में तीसरा स्थान पर प्राप्त किया है। साइंस वर्ग में कुल 634480 छात्र परीक्षा में सम्मलित हुए। इसमें कुल 546621 छात्र पास हुए है। इस बार साइंस वर्ग से 86.51 फीसदी छात्र पास हुए हैं। कॉमर्स में 39658 में से 37629 पास हुए हैं जो कुल 94.88 प्रतिशत हैं।
Bihar Board 12th Result : लड़कियों ने मारी बजी
बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2024 की कला स्ट्रीम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वालों में पहले स्थान पर तुषार कुमार का रहा है, इन्होंने 96.40 फीसदी अंक हासिल किये। दूसरे स्थान पर निशि सिन्हा (94.60 %) और तीसरे स्थान पर तनु कुमारी ( 94.40 %) हैं। इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों का जलवा कायम रहा। इस बार परीक्षा में 88.11 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़के 85.69 फीसदी उत्तीर्ण हुए।

Bihar Board 12th Result : ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, आवश्यक विवरण दर्ज करें।
सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम प्रदर्शित होगा।
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।

फोन से देखें रिजल्ट
मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
एसएमएस को इस प्रारूप में टाइप करें: BIHAR12<स्पेस>रोल-नंबर।
इस संदेश को 56263 पर भेजें।
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा 2024 का परिणाम उसी मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्रारूप में प्राप्त होगा।









