Bihar: औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान आग लगने से फटा गैस सिलिंडर, करीब 35 लोगों के जलने की खबर

Facebook
X
WhatsApp

बिहार के औरंगाबाद में शनिवार (29 अक्तूबर) को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान एक घर में आग लगने से गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में करीब 35 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा औरंगाबाद के शाहपुर इलाके में देर रात हुआ। घर में अचानक आग लग गई, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर फट गया। दरअसल, छठ की वजह से काफी लोग घर में ही मौजूद थे, जो इस हादसे की चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 35 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें