Bihar Hooch Tragedy: अब सीवान में जहरीली शराब का कहर, थाने के चौकीदार समेत पांच की मौत से हड़कंप

Facebook
X
WhatsApp

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है इस बीच सीवान में भी जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है. सीवान अब तक पांच लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है. जहरीली शराब से एक चौकीदार समेत पांच लोगों की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. (Bihar Hooch Tragedy) पूरा मामला सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मस्थान गांव का है. जहां शराब से मरने वालों में से एक व्यक्ति का उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार यह सभी ब्रह्मस्थान के आसपास रहते हैं और एक ही समय एक जगह पर शराब पी थी और फिर बहुत कम अंतराल के दौरान एक-एक कर इनकी मौत हो गई। (Bihar Hooch Tragedy) इन मौतों से अचानक यहां कोहराम मच गया है। सीवान सदर अस्पताल में एक युवक की मौत के बाद उनके साथ आए ग्रामीणों ने कहा कि खुलेआम शराब मिल रही है। सारण में इतनी बड़ी घटना के बाद इन लोगों को जहरीली शराब मिली। पहले आंखों की रोशनी गई, फिर पेट दर्द के बाद मौत हो गई। कोई इलाज नहीं मिल सका।

1 2 168
Bihar Hooch Tragedy

आनन फानन में दाह संस्कार

बताया गया कि बीमार होने के बाद अमीर मांझी और चौकीदार अवध मांझी को परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था. (Bihar Hooch Tragedy) अवध मांधी की मौत इलाज के क्रम में गोरखपुर में ही हो गई. वहीं महेश राय की मृत्यु घर पर ही हो गई थी. जिसके परिजनों ने आनन फानन में उसका दाह संस्कार कर दिया है।

गांव में ही बिकता है शराब

मृतक शंभू यादव के परिजन ने बताया कि गांव में ही शराब बेचने की काम किया जाता है. भाई ने बुधवार की शाम शराब पी थी. गुरुवार दिन तक बिलकुल ठीक थे. रात में अच्छे से खाना खाकर वो सो गए. जिसके बाद शुक्रवार की सुबह जब उठे तो कहा कि उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. (Bihar Hooch Tragedy) पूरे शरीर और सिर में दर्द की बात कहने लगे. इन्हें लेकर लोग भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. यहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां आने के बाद उनकी मौत हो गई।

https://youtu.be/wc54paUpmbw

ये भी पढ़े – http://india24x7livetv.com/lucknow-news-obs

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें