Bihar: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब जल्द ही पटना लौटेंगे। वो सिंगापुर से दिल्ली के लिए निकल गए, इसकी जानकारी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने दी है। आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। ये किडनी उन्हें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ही दी है। इस ऑपरेशन के बाद से ही लालू यादव सिंगापुर में थे। वो अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के घर पर ही थे और वहीं स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। माना जा रहा है कि लालू अब भारत लौटने के लिए फिट हैं, इसीलिए उन्होंने वापसी की फ्लाइट ली।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट के जरिए ये कन्फर्म कर दिया कि लालू यादव ने वापसी की फ्लाइट पकड़ ली है। (Bihar) उन्होंने ट्वीट किया कि ‘करबद्ध निवेदन है आप सबसे, बस इतनी विनती स्वीकार करें। एक बिटिया के तप को ना जाने देना व्यर्थ कभी। मेरे पापा की सेहत का ख्याल रखना आप लोग सभी।
लालू यादव की नई और ताजा तस्वीरें
रोहिणी आचार्य ने शनिवार की सुबह कई ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘जान भी कम है उनके चरणों में, ईश्वर से भी ऊंचा दर्जा है, पापा का इस दुनिया में।’ इसके पहले रोहिणी ने एक ट्वीट कर लिखा कि ‘आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। चिकित्सकों ने कहा है कि पापा को इंफेक्शन से बचाना होगा। ज्यादा लोगों से मिलने को लेकर चिकित्सकों ने मना किया है। चिकित्सकों ने कहा है कि यदि किसी से मिलना भी है तो सबको मास्क पहन कर मिलना है। पापा भी जब किसी से मिले तो मास्क पहन लें। ऐसा डॉक्टरों ने सलाह दी है। पापा के प्रति आप सबों का प्यार असीम है। मैं अपने तरफ से आप सबों से यह कहना चाहती हूं की भारत पहुंचने के बाद पापा से जब भी आप सभी मिलें तो , मिलते वक्त सावधानी बरतें। सभी मिलने के समय मास्क लगाएं और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने में हमारी मदद करें।
https://youtu.be/Y4WUEyM2aFs









