Bihar News: खाट पर सो रहा था…लगा दी आग, सनकी युवक ने बहनोई के भाई को जिंदा जलाया

Bihar News: खाट पर सो रहा था…लगा दी आग, सनकी युवक ने बहनोई के भाई को जिंदा जलाया
Facebook
X
WhatsApp

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के गोधनपुर गांव में बुधवार की देर रात एक सनकी युवक ने अपने बहनोई के बड़े भाई को जिंदा जला दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मो. कादिर पमरिया (50 वर्ष) अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच उनके बहनोई छेदी पमरिया (30 वर्ष) पहुंचा और उनके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में फंसे मो. कादिर पमरिया बुरी तरह जल गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Bihar News: मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मो. कादिर पमरिया और उनके भाई मो. साबिर पमरिया के साथ गांव के छेदी पमरिया का झगड़ा हुआ था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी।

Bihar News: झगड़े के दौरान ही छेदी पमरिया ने कादिर को जला कर मारने की धमकी दी थी। आरोपी छेदी पमरिया रिश्ते में मो. साबिर का साला लगता है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://youtu.be/wr-SzDoZSog?si=xUg_cFRDFnfZPoD5

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें