Viral Video: ट्रेन में ‘शराब पार्टी’ के बीच फंस गईं AAP नेत्री, वीडियो बनाकर खोली पोल

Viral Video: ट्रेन में 'शराब पार्टी' के बीच फंस गईं AAP नेत्री, वीडियो बनाकर खोली पोल
Facebook
X
WhatsApp

Viral Video: ‘केवल महिला ही नहीं कोई भी यात्री @IRCTCofficial में सुरक्षित नहीं है। बड़ी हैरानी की बात है, रात को 1 बजे ट्रेन में कुछ बदमाश खुलेआम नशे का सेवन कर, गंदी गालियों से यात्रियों को परेशान कर रहे।’ ये बातें राजस्थान में आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गायत्री बिश्नोई ने कही हैं।

उन्होंने ट्रेन में उपद्रव कर रहे तीन लोगों का एक वीडियो अपने ट्विटर पर ऑनलाइन पोस्ट किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की ओर से कार्रवाई में देरी हुई। हालांकि आरपीएफ ने मामले में तुरंत कार्रवाई को लेकर वीडियो पोस्ट किया, जिसे लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया है।

Viral Video: गायत्री बिश्नोई ने बताया पूरा मामला

गायत्री बिश्नोई की ये प्रतिक्रिया तब आई जब आरपीएफ ने एक बयान जारी किया। इसमें आरपीएफ की ओर से कहा गया कि उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ की गई त्वरित कार्रवाई के बाद वीडियो पोस्ट किया था। गायत्री बिश्नोई ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि यह मामला बाद में रफा-दफा न हो। मेरा उद्देश्य इस बारे में जागरुकता पैदा करना था। आरपीएफ की देर से की गई कार्रवाई के चलते ट्रेन में यात्रा करने वाली कई महिला यात्रियों को कैसे असुरक्षित और अजीब स्थिति में डाल दिया। साथ ही मैं लोगों को यह बताना चाहती थी कि कई ट्रेन में एक भी आरपीएफ जवान नहीं होता है।

Viral Video: आरपीएफ ने एक बयान में स्वीकार किया कि ट्रेन में कोई जवान तैनात नहीं था। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की महिला नेता के वीडियो पोस्ट किए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। विवाद तब खड़ा हुआ जब गायत्री बिश्नोई ने ट्रेन में यात्रा करते समय 20 नवंबर को तड़के 2.14 बजे पर ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया। वहीं जब आरपीएफ के एक्शन को लेकर AAP की महिला नेता ने सवाल उठाए तो उन्होंने कार्रवाई में देरी को उजागर करने की दलील दी है।

गायत्री बिश्नोई ने वीडियो में आरोप लगाया कि वह वातानुकूलित कोच की द्वितीय श्रेणी में जयपुर से श्री गंगानगर तक यात्रा कर रही थी। जब उन्होंने देखा कि तीन लोग शराब पी रहे थे, एक-दूसरे को और अन्य यात्रियों को गाली दे रहे थे। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘बड़ी हैरानी की बात है, रात को 1 बजे ट्रेन में कुछ बदमाश खुलेआम नशे का सेवन कर, गंदी गालियों से यात्रियों को परेशान कर रहे है, मैंने कंप्लेन करने की कोशिश की तो पाया कि पूरी ट्रेन में एक भी आरपीएफ/जेआरपीएफ तैनात नहीं है।

Viral Video: मेरे टीटी की ओर से करने पर 1 घंटे बाद पुलिस आती है। इसी बीच बदमाश मुझे धमकियां दे रहे होते हैं। वो तो सहायक पैसेंजर्स की मदद से मैं पूरे मामले में पुलिस के आने तक डटी रही। पर अगर इस 1 घंटे के दौरान कोई दुर्घटना घट जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता?’

https://youtu.be/MC4rMmoCCaM?si=v3h69_bcbF0SIDdV

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें