Bihar News: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और कद्दवार नेता वृषिण पटेल ने आर्थिक अपराध इकाई यानि EOU में शिकायत दर्ज कराई है कि दो लड़ंकिया उन्हें अपने घर बुलाकर ले गई और कपड़े उतारने लगी. इसके बाद वॉट्सऐप पर एडिटेड अश्लील फोटो भेजकर 50 लाख रुपए की मांग कर रही है. पटना के कदमकुंआ क्षेत्र में रहने वाले पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने कहा है कि फोन करने वाले उन्हें धमकी दे रहे हैं कि अगर पैसे नहीं दिए तो फोटो- वीडियो वायरल कर राजनीतिक करियर बर्बाद कर देंगे.
इसके बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आर्थिक अपराध इकाई में पहुंचे और अश्लील फोटो भेजकर 50 लाख मांगने और धमकी देने का केस दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद EOU जांच में जुट गई है.
Bihar News: EOU के पास पहुंचे मंत्री
EOU पहुंचे मंत्री ने लिखित शिकायत में बताया है कि करीब दो महीने पहले एक महिला कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित उनके घर पर मिलने आई और मेरे स्टॉफ से कहा कि मुझे मंत्री जी से मिलना है. मना करने पर जिद करने लगी तो स्टॉफ ने मुलाकात करा दी. इसके बाद महिला ने कहा कि उन्हें एमएलए बनना है. मैंने कहा कि यह इतना आसान नहीं है. पार्टी कार्यालय आकर सदस्यता ग्रहण कर लीजिए इसके बाद लोगों के बीच जाकर काम कीजिए.
Bihar News: पूर्व मंत्री ने बताया कि एक दिन वह हज कार्यालय के पास से जा रही थी तो महिला मिल गई फिर उसने कहा कि मेरा घर पास में ही है प्लीज थोड़ी देर के लिए चलें. आग्रह करने पर मैं घर पहुंचा. वहां मैंने पूछा कि आपके पति कहां हैं तो महिला ने काम पर जाने की बात कही.इस दौरान वहां दो लड़कियां भी मौजूद थी. महिला कुछ लाने के लिए किचन में चली गई तो दोनों लड़किया कपड़े उतारने लगी. फिर मैंने डांटा तो सहम गई उसके बाद मैं वहां बाहर चला आया.











