Bihar News: बिहार सुपौल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को चोरी की बाइक सहित तस्करी के 90 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है तस्कर की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र स्थित महथोर खुर्द गांव निवासी रामशरण साह के पुत्र रामनरेश साह के रूप मे हुई हैं. (Bihar News) गिरफ्तार तस्कर चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर लिखवा कर तस्करी का काम कर रहा था। मामला नगर पंचायत निर्मली रि-थत कोसी प्रोजेक्ट कॉलोनी पास की हैं।
Bihar News: मधेपुर से अक्टूबर 2020 को हुईं थी बाइक चोरी
पुलिस ने बताया कि बीते 6 अक्टूबर 2020 को मधुबनी जिले के मधेपुर रि-थत स्टेट बैंक की शाखा के बगल से बाइक चोरी कर ली गई थी. (Bihar News) घटना को लेकर मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र स्थित बिजलीपुर गांव निवासी श्रीराम लाल महतो के पुत्र ललन कुमार ने 7 अक्टूबर को मधेपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था आवेदन के आलोक में मधेपुर थाना में बाइक चोरी से सबंधित कांड दर्ज हैं। बाइक पर अंकित पंजीयन संख्या की जांच में फर्जी वारा का खुलाशा हुआ इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में पाया कि मधेपुर थाने में बाइक चोरी से सबंधित प्राथमिकी में दर्ज बाइक के इंजन और चेचिस नंबर का मिलान किया इस दौरान अंतिम का एक नंबर मिटाया हुआ पाया गया।
माफिया तक पहुंचाने जा रहा था शराब की खेप
तस्कर सुपौल जेल के निर्मली शहर के दसलाख चौक पर किसी माफिया तक शराब की खेप पहुंचाने जा रहा था इससे पूर्व गुप्त सूचना के आधार पर निर्मली थाने की पुलिस तस्कर के आने के इंतजार में नाकेबंदी कर रखी थी।
निर्मली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर शातिर तरीके से चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर अंकित कर रखा था, एक बोरी में बाइक पर लादकर नेपाल निर्मित 300एमएल की मामाश्री नामक 90 बोतल शराब व चोरी की बाइक जब्त की गई हैं।










