Bihar: 40 लाख रुपए के स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

Bihar: 40 लाख रुपए के स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
Facebook
X
WhatsApp

Bihar: बिहार गया पुलिस के द्वारा पूर्ण नशाबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सूचना मिली कि बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल के समीप कुछ हीरोइन तस्कर कन्या हाई स्कूल के पास इकट्ठा हो रहे हैं।
सूचना मिलते हीं एक विशेष टीम का गठन किया गया। और उस टीम का मार्गदर्शन सिटी एसपी कुमार हिमांशु कर रहे थे। (Bihar) टीम में बोधगया डीएसपी सौरभ जयसवाल, टेक्निकल सेल और बोधगया थाना के थाना प्रभारी  राजकुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को शामिल किया गया। 

Bihar: एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया की

विशेष टीम के द्वारा प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल के समीप छापेमारी की गई तो छापेमारी के क्रम में पुलिस टीम को देखते हीं तीन लोग भागने लगे भगाने के क्रम में दो को मौके से खदेड़ कर पकड़ा गया, जबकि एक तस्कर भागने मे सफल रहा।

पकड़े गए दोनों में से एक का नाम मिथिलेश यादव है दूसरा अशोक मांझी बताया जा रहा है। (Bihar) मिथिलेश कुमार बोधगया का है तो मोहनपुर का रहने वाला अशोक मांझी बताया जा रहा है। 

एसएसपी ने बताया तलाशी के क्रम में मिथिलेश यादव के पास रहे बैग के अंदर से 530 ग्राम के हीरोइन बरामद किया गया है। (Bihar) जो लगभग 40 लाख रुपए का बताया जा रहा है। वही अशोक कुमार मांझी के पास से सैंपल के लिए दिखाए जाने वाला एक पुड़िया हीरोइन बरामद किया गया है। 
मौके से भाग गए तीसरे व्यक्ति की तलाश पुलिस कर रही है उसकी भी जल्दी गिरफ्तारी कर ली जाएगी पकड़े गए दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों से यह अभी पता लगाया जा रहा है।यह कनसाइनमेंट किसे डिलीवर करने वाले थे।

रिपोर्ट- सुरेश निखर 

https://youtu.be/EJg_61neREE?si=6shQMzJWO_S-qEf8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें