Bihar Violence: केंद्र ने संभाला मोर्चा! सासाराम-नालंदा में भेजी पैरामिलिट्री फोर्स की 9 कंपनी, 106 गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Bihar Violence: रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान बिहार के नालंदा में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही. हालात बेकाबू होते देख सरकार ने नौ कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स बुला ली है. इनमें सीआरपीएफ और आईटीबीपी की टुकड़ी शामिल हैं. यह जानकारी नालंदा के डीएम और एसपी ने दी. बताया कि इस घटना क्रम के दौरान पथराव करने वाले 106 से अधिक उपद्रवियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं बाकी उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश हो रही है.

इसी के साथ शहर में फ्लैगमार्च और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. (Bihar Violence) पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर शाम नालंदा बिहार में बिहारशरीफ के पहाड़पुरा और खासगांज इलाके हुई गोलीबारी हुई थी. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई. इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं. इनमें से दो लोगों की हाल नाजुक बनी हुई है. इतने के बाद भी अराजकतत्व सक्रिय हैं. हालात बेकाबू होते देखकर प्रशासन ने नौ कंपनी पैरा मिलिटी फोर्स बुलाई हैं.

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि इस वारदात में दोनों घायलों एमडी शकील अहमद अंसारी और एमडी ताज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज अभी भी जारी है. इसी बीच रविवार की सुबह बिहार में बवाल को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर से बात की. उन्होंने बिहारशरीफ, सासाराम और अन्य जगहों पर उपद्रवियों द्वारा अंजाम दिए गए हिंसक गतिविधियों के बाद ताजा हालात को लेकर विचार विमर्श किया.

वहीं भविष्य की संभावित स्थिति पर चर्चा करते हुए शासन और प्रशासन की तैयारियों को परखने की कोशिश की. उन्होंने साथ तौर पर निर्देश दिया कि हिंसा किसी हाल में बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अराजक तत्वों की नकेल कसने के निर्देश दिए. केंद्रीय गृहमंत्री की राज्यपाल से बातचीत के तत्काल बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार में अर्द्धसैनिक बलों को भेजने का फैसला लिया है. इस फैसले के लिए आईटीबीपी और सीआरपीएफ की पांच टुकड़ियों को नालंदा रवाना कर दिया गया है. यह सभी टुकड़ियां किसी भी वक्त प्रभावित इलाकों में पहुंच कर मोर्चा संभाल सकती हैं. एसपी अशोक कुमार ने बताया कि इन टुकड़ियों के जल्द से जल्द नालंदा पहुंचने की उम्मीद हैं.

https://youtu.be/1Z8kr4c2q-o

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=47159

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें