Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर शहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां देर रात एक रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में जयपुर रोड पर बने एक रेस्टोरेंट में देर रात अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में रेस्टोरेंट धूं-धूं कर जलने लगा. बताया जा रहा है कि मृतक दो मजदूरों में एक बिहार का रहने वाला है. वहीं आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी जिसके बाद दो मंजिला बिल्डिंग में पहले ग्राउंड फ्लोर पर आग फैली और इसके बाद पहले फ्लोर पर जाते हुए रेस्टोरेंट में लग गई.
आग लगने के दौरान दोनों मजदूर पहली मंजिल पर सो रहे थे और आग ने इतनी जल्दी विकराल रूप धारण कर लिया जिससे वह वहां से बाहर नहीं निकल सके. (Bikaner News) बता दें कि रेस्टोरेंट में बेकरी और मिठाई मिलती थी.
वहीं आग लगने की जानकारी मिलते ही देर रात घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद व्यास कॉलोनी थाना अधिकारी महावीर बिश्नोई अपने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं पुलिस ने आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल को सूचना दी जिसके बाद आग बुझाने के लिए एक दर्जन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन दमकल की गाड़ियों को भी आग बुझाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा.
इस दौरान आग से रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था. पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट के संचालक की ओर से मृतक श्रमिकों की पहचान राकेश कुमार जो पटना बिहार का निवासी है और धने सिंह जो कोलायत का रहने वाला बताया गया है.
https://youtu.be/QtF5Qh9dPyI








