BJP नेता रूबी खान ने घर में स्थापित की दुर्गा मां की प्रतिमा

Facebook
X
WhatsApp

अलीगढ़. पिछले दिनों अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित कर मौलानाओं के निशाने पर आई रूबी आसिफ खान ने अब फिर 9 दिनों के लिए अपने घर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है. आज वह अपने पति आसिफ खान के साथ दुर्गा प्रतिमा को बाजार से खरीद कर लाई और अपने घर में विधि विधान से स्थापित की. उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हालांकि हमले होते रहे हैं फतवे जारी होते रहे हैं, लेकिन वह किसी से नहीं डरती और वह अपना काम करती रहेंगी. मैं फतवे देने वालों को कहूंगी कि यह हिंदुस्तान है संभल जाएं वर्ना आगे बहुत नुकसान होगा।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी की जय गंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने पिछले दिनों गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित की थी. उसके बाद उनके खिलाफ मौलानाओं ने फतवा भी जारी किए लेकिन वह पीछे नहीं हटी. उन्होंने 7 दिनों तक गणेश प्रतिमा को अपने घर पर रख उसका विसर्जन भी विधि विधान से नरौरा जाकर किया था. अब नवरात्र शुरू हो चुके हैं. रूबी आसिफ खान फिर से दोनों धर्मों में आस्था दिखाते हुए आज दुर्गा प्रतिमा को बाजार से खरीद कर लाई और अपने पति के साथ विधि-विधान से उसको स्थापित किया. अब वह 9 दिनों तक व्रत रखेंगी और उसकी पूजा करेंगी. उसके बाद उसका विसर्जन करेंगी।

मीडिया से बात करते हुए रूबी ने कहा कि आज मैंने 9 दिनों के लिए दुर्गा माता रानी की मूर्ति की स्थापना की है. मेरे मन में पूजा अर्चना की शुरू से ही आस्था है. मैं सभी तरह के त्यौहार मनाती आई हूं. मुझे अच्छा लगता है कोई भेदभाव ना रहे किसी के भी बीच. हिंदू मुस्लिम सब एक रहें. मैंने माता रानी से प्रार्थना की है कि इस देश में चैन, सुकून, अमन शांति इसी तरीके से रहे. सारे भेदभाव खत्म हो जाए. मैं अल्लाह ताला से यही दुआ करुंगी कि भेदभाव खत्म हो और ऐसे मौलवी जो पूरे देश को बर्बाद करना चाहते हैं उन को भगवान समझा दें।
वहीं इस मामले पर भाजपा के नेताओं ने भी रूबी का समर्थन किया है. भाजपा नेताओं ने कहा कि देखिए नवरात्र चल रहे हैं. पूरा देश धूमधाम से मां भगवती की पूजा अर्चना विधि विधान से कर रहा है. रूबी भारतीय जनता पार्टी जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष है. अगर उन्होंने ऐसा किया है तो देश में एकता का संदेश दिया है इसमें कोई गलत नहीं है. हमारे संघ प्रमुख मोहन भागवत जी मदरसा में जा रहे हैं बच्चों की शिक्षा पढ़ाई को देख रहे हैं. वह भी एकता का संदेश दे रहे हैं. अगर रूबी आसिफ खान ने घर में विधि विधान से मां भगवती की पूजा अर्चना की तो क्या गलत है. देश में एकता और भाईचारा का संदेश दे रही हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें