BJP सांसद निरहुआ के बड़े भाई हादसे में गंभीर रूप से घायल, कार के उड़े परखच्चे

Facebook
X
WhatsApp

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार और बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई का एक्सीडेंट हो गया है। निरहुआ ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। दिनेश लाल यादव के बड़े भाई विजय लाल यादव एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ जाते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है, वेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहाँ पहुँच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुँच जाएँगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।

निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ दिनेश लाल यादव के संसदीय क्षेत्र यानि आजमगढ़ जा रहे थे। लखनऊ से फॉर्च्यूनर कार से निकले विजय लाल का बाराबंकी के पास एक्सीडेंट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विजय लाल यादव की फॉर्च्यूनर की रफ्तार बहुत अधिक थी, ये कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलट गई। कार के सभी शीशे टूट गए हैं। वहीं इसमें सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें