BJP Candidate List : देश में जल्द होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 370 पार सीटों का लक्ष्य तय कर रखा है और उसके लिए पार्टी ने विभिन्न राज्यों में अपने अभियान की शुरुआत भी कर दी है। पार्टी ने शनिवार को अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी। हालांकि पार्टी की ओर से पहली सूची में शीर्ष नेतृत्व की ओर से मौजूदा सांसदों की दावेदारी पर बहुत कम कैंची चलाई गई है मगर जानकारों का मानना है कि आने वाली सूचियों में पार्टी नेतृत्व की ओर से जमकर कैंची चलाए जाने की संभावना है।
पटना राजनीति का केंद्र, वहां हैं पलटी के उस्ताद-जयराम का नीतीश पर हमला. #india24x7livetv #NewsUpdate #patna #NitishKumar #politics pic.twitter.com/o12FA8wFTL
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 4, 2024
पार्टी की ओर से दूसरी और तीसरी सूची में विभिन्न राज्यों में कई नए चेहरों को उतारने का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी नेतृत्व की ओर से अधिकांश ऐसी सीटों को अभी होल्ड पर रखा गया है जिन पर बदलाव किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा की आने वाली सूचियां लोगों को चौंकाने वाली हो सकती हैं।
BJP Candidate List : आसनसोल में अब नए प्रत्याशी का होगा ऐलान

भाजपा ने शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के जिन 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था, उनमें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से प्रत्याशी बनाए गए भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। आसनसोल सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा के पवन सिंह के बीच हाई प्रोफाइल मुकाबला होने की उम्मीद थी मगर पवन सिंह चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है।
पवन सिंह के इनकार के बाद अब आसनसोल सीट पर नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में भाजपा ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी को बड़ा झटका देने की तैयारी में जुटी हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पश्चिम बंगाल में बड़ी कामयाबी हासिल की थी मगर पिछले विधानसभा चुनाव में ममता ने अपनी ताकत दिखाते हुए भाजपा को बैक फुट पर धकेल दिया था। अब भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा चुनाव की इस हार का हिसाब बराबर करने की कोशिश में जुटी हुई है।

BJP Candidate List : 6 मार्च को घोषित हो सकती है अगली सूची
भाजपा से जुड़े हुए सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 6 मार्च को होने वाली है। इस बैठक के बाद पार्टी की दूसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा ने इस बार प्रचंड जीत हासिल करने की रणनीति बना रखी है। पीएम मोदी की ओर से अपनी सभी सभाओं में ‘अबकी बार,400 पार’ का नारा बुलंद किया जा रहा है। इस कारण माना जा रहा है कि पार्टी की दूसरी और तीसरी सूची में विवादित और निष्क्रिय रहने वाले सांसदों का नाम बड़े पैमाने पर काटने की तैयारी है।

अपने ही पार्टी के खिलाफ खुलकर बोलने वाले पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी, उनकी मां और सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी और पहलवानों के गंभीर आरोपों के कारण विवादों में फंसे कैसरगंज के चर्चित सांसद बृजभूषण शरण सिंह की सीट पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं।
BJP Candidate List : इन सीटों पर भी पार्टी के फैसले का इंतजार
रामचरितमानस और हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य की सीट पर भी पार्टी के फैसले का सबको इंतजार है। प्रयागराज में रीता बहुगुणा जोशी और कानपुर में सत्यदेव पचौरी के टिकट काटने की चर्चा भी सुनी जा रही है। वीके सिंह की गाजियाबाद और राजेंद्र अग्रवाल की मेरठ सीट पर भी सबकी निगाहें लगी हुई है।

75 पार की हेमामालिनी मथुरा से टिकट पाने में जरूर कामयाब रही हैं मगर यह देखने वाली बात होगी कि अन्य उम्रदराज नेताओं पर पार्टी नेतृत्व की ओर से क्या फैसला लिया जाता है। रायबरेली सीट पर भी पार्टी नेतृत्व के फैसले का सबको इंतजार है जहां पर प्रियंका गांधी के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की अगली सूचियों में भी बड़ा बदलाव दिख सकता है।









