Chandauli: चंदौली सकलडीहा व ताराजीवनपुर में देशभक्ति से गूंजी तिरंगा यात्रा, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने किया नेतृत्व

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – राजेश गुप्ता

Chandauli: चंदौली हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने सकलडीहा और ताराजीवनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। (Chandauli) इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर की, जो अलग-अलग रास्तों से होते हुए मुख्य चौराहों तक पहुंची। पूरे रास्ते लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाते रहे, जिससे माहौल देशभक्ति से भर गया।

WhatsApp Image 2025 08 12 at 10.23.41 PM

ये भी पढ़े –Chandauli: ब्राह्मम पुल के पास मिला था शव, विराट गोवर्धन समिति ने जताया शोक, शासन ने दी मदद

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है, यह हमारी एकता, आज़ादी और बलिदान का प्रतीक है। (Chandauli) हमें इसे हमेशा सम्मान के साथ फहराना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को इसका महत्व बताना चाहिए। (Chandauli) ” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में देशभक्ति की भावना और भी मजबूत हुई है और “हर घर तिरंगा” अभियान इसका उदाहरण है।

ये भी पढ़े –Justice Yashwant Varma Cash Row: कैश कांड में संसद का जस्टिस यशवंत वर्मा पर बड़ा एक्शन! ओम बिरला ने बनाई स्पेशल कमेटी, अब होगी खुली जांच

इस यात्रा में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी,ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, अरुण मिश्रा, संजय पाण्डेय,विजय गुप्ता, मुसाफिर प्रजापति, रामसुंदर चौहान, शैलेन्द्र पाण्डेय, भानु चौहान,विवेक सिंह, अरुण चौहान, रामजी गोंड, कमलापति पाण्डेय, रामबिलास चौहान, राजकुमार मौर्या, दिनेश गोंड, रामभरोश गुप्ता, मंजीत यादव भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा और आम लोग शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाकर सभी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें