बीजेपी सांसद अरुण सागर फरार घोषित, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के शाहजहांपुर जिला कोर्ट ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद अरुण सागर को फरार घोषित कर दिया। उन पर पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशासन की अनुमति के बिना दीवार पर पेंटिंग कराने का आरोप है।

एमपी-एमएलए कोर्ट की विशेष जन अभियोजक ने बुधवार को बताया, ”अरुण सागर को 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बिना संबद्ध अधिकारी की अनुमति के चुनाव सामग्री लाने के एक मामले में फरार घोषित कर दिया गया है। उन्हें बार-बार कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसी मामले में इससे पहले उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था क्योंकि वे कोर्ट में पेश नहीं हुए थे।”

अरुण सागर इस मामले में अदालत में हाजिर नहीं हुए जिसकी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वारंट जारी होने के बाद भी जब भाजपा सांसद अरुण सागर अदालत में हाजिर नहीं हुए तो अदालत ने 21 नवंबर के आदेश में सीआरपीसी की धारा 82 के तहत उन्हें फरार घोषित कर दिया। कोर्ट ने सांसद के आवास के साथ ही आदेश की प्रति सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराने के आदेश दिए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें