भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन, राहुल गांधी के साथ किया मार्च

Facebook
X
WhatsApp

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त महाराष्ट्र के पाटूर में है। इस यात्रा की शुरुआत 7 दिसंबर को कन्याकुमारी से की गई थी। दक्षिण भारत के राज्यों को कवर करते हुए यात्रा इस वक्त महाराष्ट्र में है। गुरुवार को इस यात्रा से बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन भी जुड़ीं। यात्रा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ बातचीत की और कुछ किलोमीटर तक मार्च किया। रिया सेन के यात्रा में शामिल होने की जानकारी कांग्रेस की तरफ से शेयर किया गया है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में इससे पहले अभिनेत्री पूजा भट्ट भी शामिल हुईं थीं। महाराष्ट्र में पार्टी ने यात्रा की शुरुआत नांदेड़ जिले से की थी। कांग्रेस का मानना है कि इस यात्रा से पार्टी को मजबूती मिलेगी और 2024 के विधानसभा चुनाव में उसको फायदा होगा।

इससे पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में उद्धव ठाकरे बाला साहब ठाकरे के नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए थे। उन्होंने राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर का मार्च किया था। वहीं, इस यात्रा के बाद उन्होंने कहा था कि इस वक्त संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं, इसलिए उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के साथ ठाकरे परिवार के पुराने संबंध को भी बताया।

आदित्य ठाकर के यात्रा में शामिल होने के बाद हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए संजय राउत का भी बड़ा बयान आया था। उन्होंने कहा कि दोनों युवा नेता यानि कि राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। आपको बता दें कि पत्रा चाल मामले में ईडी ने संजय राउत को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से 3 महीने से ज्यादा समय से जेल में थे। जिन्हें बीते सप्ताह जमानत मिली है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने लोगों की डिमांड पर ढोल- नगाड़ों की धुन डांस किया था। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे। महाराष्ट्र के बाद भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर वर्ग के लोगों से मिलते भी हैं और उनकी समस्याओं को भी सुनते हैं।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें