Bulandshahr News: थार का कहर, 4 दलितों को रौंदा, 1 दलित वृद्धा की मौत,3 घायल

Facebook
X
WhatsApp

Bulandahahr News: यूपी के बुलंदशहर में बीती रात तेज रफ़्तार थार ने सुनहैरा गांव में कहर मचा दिया, थार चालक ने घरों के बाहर मौजूद दलितों पर थार चढ़ा दी, जिससे एक वृद्ध दलित महिला की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है, (Bulandshahr News) आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही है। तेज रफ्तार काले रंग की थार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bulandahahr News: तेज रफ्तार थार का वीडियो वायरल, पुलिस तैनात

बुलंदशहर में दलितों पर हमले के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे, ताजा मामला बुलंदशहर के सुनहैरा गांव का है, जहां रात को काले रंग की एक तेज रफ्तार थार ने जमकर कहर बरपाया, बताया जाता है कि थार चालक से कार की गति मंदी करके निकालने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था, ग्रामीणों का कहना था कि घरों के बाहर गर्मी में ग्रामीण बाहर सो जाते है, कार को मंदा कर निकाल लेना, बताया जाता है कि थार चालक नशे में धुत था और उसने थार को वहां मौजूद लोगों पर चढ़ा दी, 4 लोगों को रौंद डाला, काले रंग की तेज रफ्तार थार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Bulandshahr News) हालांकि मामले की जानकारी पाकर सिकंदराबाद, गुलावटी, कोतवाली सिटी, कोतवाली देहात आदि थानों का पुलिस फोर्स, sp सिटी शंकर प्रसाद, एएसपी रिजुल कुमार आदि मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी शंकर प्रसाद का कहना है कि वृद्ध महिला शीला की मौत हो गई, जब कि 3 अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

image 209

पुलिस ने दर्ज किया केस

गांव में पुलिस फोर्स तैनात है,6 आरोपियों के खिलाफ कार से कुचलकर हत्या करने और SC/ST एक्ट आदि की धाराओ के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों और वारदात में शामिल काली थार की तलाश की जा रही है। घटना से दलित ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें