Etawah News: एक्सप्रेसवे से नीचे उतरी बिहार से दिल्ली जा रही बस, विदेशी महिला समेत दो की मौत, दर्जनों घायल

Facebook
X
WhatsApp

Etawah News: सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की तड़के सुबह एक डबल डेकर बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में विदेशी महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि दर्दनाक घायल हो गए जिन्हें मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया।

image 367

Etawah News: बिहार से दिल्ली जा रही थी बस

इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। (Etawah News) इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलती ही यूपीटीईटी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बचाव कार्य शुरू किया गया। मामले को लेकर बताया गया कि बिहार के मधुबनी एक प्राइवेट डबल डेकर बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते होते हुए दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस माइलस्टोन 103 किलोमीटर पर पहुंची वैसे ही बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस एक्सप्रेसबे से सीधे नीचे गिर गई।

Also Read –Guanzuato Violence: जश्न से जनाज़ा का मंजर! खून से रंग गई मौज-मस्ती की शाम, नाचते हुए लोगों पर गैंगवार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 12 लोगों की गई जान

सड़क दुर्घटना के मामले में बस ड्राइवर रामप्रवेश ने जानकारी देते हुए बताया कि बस में तकरीबन 60 से 70 यात्री सवार थे जो की दिल्ली के लिए जा रहे थे। (Etawah News) बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चल रही थी तभी आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिए जिसके बाद हमने भी ब्रेक लगाए और बस का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर बस रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे उतर गई।

विदेशी महिला समेत दो की हुई मौत

सड़क दुर्घटना के बारे में जैसे ही जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को हुई। (Etawah News) वैसे ही दोनों अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पूरे मामले को गंभीरता से लिया। (Etawah News) इस घटना में तकरीबन 50 यात्री घायल हुए जिनमें से 44 यात्रियों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। जिसमें से दो यात्रियों की मौत हो गई। जिसमें एक 22 साल की महिला सईदा खातून की मौत हो गई जो कि नेपाल की रहने वाली थी। वहीं दूसरे व्यक्ति 55 साल के मनोज कुमार की मौत हो गई जो की दरभंगा बिहार के रहने वाले थे।

Also Read –Bigg Boss 19 Start Date: Bigg Boss 19 कब आएगा और कौन करेगा इस बार होस्ट, जाने शो से जुड़ी सारी डिटेल्स

घायलों के बारे में डॉक्टर ने दी जानकारी

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में घायलों के पहुंचने के मामले में डॉक्टर विश्व दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां गुरुवार की सुबह 4:00, 4:30 के आसपास एक्सप्रेसवे से फोन आया कि सड़क दुर्घटना हुई है। जिसके बाद यहां 44 यात्रियों को लाया गया था। जिनमे से दो की मौत हो चुकी थी बाकी का इलाज किया जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें