Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. यूपी कैबिनेट की यह बैठक आज सुबह 11 बजे लोकभवन में होगी. एक अनुमान के अनुसार इस कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है. कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन को मंज़ूरी मिलने की भी आशंका जताई गई है.
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सीएम योगी की इस कैबिनेट बैठक में दर्जनों प्रस्तावों समेत वर्तमान वित्तीय वर्ष में धान खरीद नीति को भी मंज़ूरी मिल सकती है. (Yogi Adityanath) बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक के दौरान विधानसभा विशेष सत्र पर फैसला समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी की संभावना जताई जा रही है.
मदरसा बोर्ड की भी होगी बैठक
जानकारी के अनुसार सीएम कैबिनेट बैठक के अलावा यूपी मदरसा बोर्ड की बैठक में आज मदरसा नियमावली संशोधन पर मुहर लग सकती है. यूपी मदरसा बोर्ड की इस बैठक में मदरसा नियमावली 2016 संशोधन प्रस्ताव पास हो सकता है. इसके साथ ही मदरसा शिक्षकों के ट्रांसफर और मृतक आश्रित को नौकरी दिए जाने पर अहम फैसला लिया जा सकता है.
अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
इसके अलावा यूपी मदरसा बोर्ड की बैठक में कई और बिंदुओं पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. इस बैठक में उत्तर प्रदेश के गैर मान्यता मदरसों को मान्यता दिए जाने पर चर्चा जोरों पर है. अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों ने मदरसा शिक्षा परिषद को 240 मदरसों की मान्यता रद्द करने के लिए एक सूची जारी की है. वहीं इस बैठक में हज से लौटे मदरसा शिक्षकों के वेतन में कटौती और मदरसा फैज-ए-आम में हुई अवैध नियुक्तियों पर भी चर्चा हो सकती है.
https://youtu.be/6SSRwAkLs9I?si=yN8LeRUG4B8OGUYp










