CBI बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग, सुरक्षित बाहर निकाले गए कर्मचारी

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां लोधी रोड पर स्थित सीबीआई बिल्डिंग (CGO कॉन्प्लेक्स) के बेसमेंट में आग लग गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां पर आग बुझाने का काम जारी है। साथ ही बिल्डिंग के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निकाल लिया गया है। फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 1.30 के करीब लोगों ने बिल्डिंग के बेसमेंट से धुंआ निकलते हुए देखा, जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटें वहां से निकलने लगीं। जिसके बाद तुरंत लोगों को बिल्डिंग खाली करने के लिए कहा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 दमकल की गाड़ियां भी मौके पह पहुंच गई हैं। साथ ही आग बुझाने का काम जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

सीबीआई देश के टॉप लेवल केस की जांच करती है। जिसका मुख्यालय दिल्ली में ही है, जिस वजह से सभी महत्वपूर्ण केस की फाइलें और ऑनलाइन डेटा इसी दफ्तर में रहते हैं। अभी जुलाई में भी इस बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लगी थी, उस दौरान शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना गया था। ऐसे में दो महीने के अंदर दोबारा वही घटना होने पर बिल्डिंग की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें