Chandauli: चंदौली छठ पर्व से पहले नौगढ़ के घाटों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए साफ-सफाई और सुरक्षा के निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -बिशाल कुमार गुप्ता

Chandauli: नौगढ़-लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। (Chandauli) इसी क्रम में शुक्रवार को विकासखंड नौगढ़ के खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Chandauli) उन्होंने घाटों की समुचित सफाई, जलस्तर की जांच, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग के कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से घाटों के किनारे बैरिकेडिंग लगाने और फिसलन रोकने के लिए बालू बिछाने पर जोर दिया गया।

WhatsApp Image 2025 10 25 at 3.20.33 PM

Also Read –Bihar Election 2025: पप्पू यादव की मुसीबत बढ़ी, खुलेआम पैसा बांटने पर आ गया इनकम टैक्स का नोटिस

इस दौरान एडीओ (आईएसबी) अनिल कुमार सिंह, एपीओ सुरेंद्र कुमार, अस्थायी प्रभारी एडीओ पंचायत संदीप प्रताप सिंह तथा नौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव भी मौजूद रहे। (Chandauli) सभी अधिकारियों ने बीडीओ के निर्देशों के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप देने की बात कही।

खंड विकास अधिकारी ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की जाए। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने, चिकित्सा टीमों की तैनाती तथा महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

WhatsApp Image 2025 10 25 at 3.20.32 PM

Also Read –Lucknow News: 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, योगी बाबा न्याय करो के नारें लगाए

अमित कुमार ने कहा कि छठ पर्व क्षेत्र की आस्था और लोकभावना से जुड़ा प्रमुख पर्व है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए ताकि पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें