Chandauli: चंदौली नौगढ़-जयमोहनी वन रेंज में भू-माफियाओं पर शिकंजा, विशेष अभियान से जंगल होगा अतिक्रमणमुक्त”

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – विशाल गुप्ता

Chandauli: नौगढ़/ -जयमोहनी वन रेंज में वन एवं भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। (Chandauli) रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रेंज में पिछले पंद्रह वर्षों के एच-2 केस और दर्ज प्राथमिकी को छांटा जा रहा है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ तीन से चार या अधिक मामले दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि उनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सके।

रेंजर ने कहा कि जंगल की अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा और अतिक्रमण हटाने में बाधा उत्पन्न करने वालों पर मुकदमा दर्ज होगा। (Chandauli) बाहरी जिलों से आकर वनवासियों के नाम पर कब्जा करने वाले पूंजीपतियों को भी चिन्हित किया गया है, जिनकी बेदखली प्रशासन की मदद से कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें –Muzaffarpur Fire Accident: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली खबर! एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, रात को सोते वक्त हुआ भयानक हादसा

बिचौलियों द्वारा कोर्ट के झूठे कागज दिखाकर लोगों से पैसा ऐंठने की शिकायतों पर भी विभाग उच्च स्तर पर कड़ी कार्रवाई करेगा। (Chandauli) वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता जंगल की सुरक्षा और वास्तविक वनवासियों को उनका हक दिलाना है। इसके लिए गांव-गांव में कैंप और चौपाल आयोजित कर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग अवैध अतिक्रमण और दलालों के भ्रमजाल से बच सकें।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कब्जे की जानकारी तुरंत विभाग को दें, जिससे वन एवं भू-माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें –Uttar pradesh: प्राथमिक विद्यालय मालाडोढा, कटौन्धी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें