Chandauli: चंदौली नौगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 24 हिंदू जोड़ों संग 1 मुस्लिम जोड़ा भी बंधा विवाह बंधन में

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

Chandauli: नौगढ़-ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कुल पच्चीस जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें चौबीस हिंदू जोड़े और एक मुस्लिम जोड़ा शामिल रहा। पूरे विवाह समारोह को मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया। (Chandauli) इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सुडू, ग्राम प्रधान बाघी नीलम ओहरी, मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, एसडीएम विकास मित्तल, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार और तहसीलदार अनुराग सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 12 12 at 4.45.37 PM

Also Read –Chandauli: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सुरक्षा पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

समारोह में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। एक जोड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र बना, जहाँ दुल्हन बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी और दूल्हा एमएससी पास था। पढ़े-लिखे युवाओं की भागीदारी ने इस सामूहिक विवाह को और प्रेरणादायक बना दिया। (Chandauli) खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि योजना के तहत हर कन्या के खाते में साठ हजार रुपये भेजे गए हैं। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन को पच्चीस हजार रुपये मूल्य के सामान उपलब्ध कराए गए और प्रत्येक जोड़े पर पंद्रह हजार रुपये का खर्च किया गया।

Also Read –Allu Arjun On Dhurandhar: अल्लू अर्जुन ने किया Dhurandhar का रिव्यू, जानिए! फिल्म देख कैसा था उनका रिएक्शन

विवाह संपन्न होने के बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी ने मिलकर आनंद लिया। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह, बीईओ समाज कल्याण सुनील कुमार, कॉपरेटिव सुधीर कुमार मौर्य, कृष्ण कुमार जायसवाल, मलिक गोंड और संतलाल यादव भी मौजूद रहे। (Chandauli) यह आयोजन सामाजिक समरसता और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का उदाहरण बनकर सामने आया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें