Chandauli: माननीय जनपद न्यायाधीश चन्दौली, जिलाधिकारी चन्दौली एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने किया केन्द्रीय एवं जनपद कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चन्दौली। जनपद न्यायाधीश चन्दौली, जिलाधिकारी चन्दौली तथा पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा केन्द्रीय कारागार एवं जनपद कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक एवं डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिसमें जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, उपस्थित रहे। (Chandauli) मननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा महिला एवं पुरूष बैरकों का निरीक्षण किया गया। जेल अस्पताल में बन्दियों के ईलाज तथा दवाईयों का भी निरीक्षण किया गया, महोदय द्वारा चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि बंदी मरीजों को समय पर दवा दी जाये, महोदय द्वारा पाकशाला में भोजन के गुणवत्ता व स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिये। जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों की समस्याओं के बारे में भी जाना तथा उनके साथ रह रहें बच्चों के शिक्षा की भी जानकारी ली। (Chandauli) साथ ही बंदियों को फ्री लीगल एडवाईजरी के बारे में जानकारियां दी, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल को निर्देशित किया कि जिन बंदियों की जमानत सक्षम न्यायालय से खारिज हो चुकी है उन बंदियों को चिन्हित करें तथा उनकी जमानत हेतु माननीय उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल करे, उन्होने जेलर को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराए। ताकि ऐसे लोगो को कानूनी सहायता दी जा सके।

Also Read –Lucknow News: छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: BJP-सपा पर केजीएमयू का नाम बदलने का लगाया आरोप, असली नाम बहाल करने की मांग

Also Read –Barabanki News: प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री समर्थन मंच ने किया अवध क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन, पीएम मोदी के ’11 साल बेमिसाल’ का जश्न

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें