Chandauli: मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 : चंदौली पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- मधु कुमारी

Chandauli: चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वालंबन को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत चंदौली पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस अधीक्षक चंदौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार और पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा गौतम के नेतृत्व में जिले के अलग-अलग विद्यालयों व कॉलेजों में बालिकाओं को जागरूक किया गया।

WhatsApp Image 2025 09 25 at 2.57.16 PM

Chandauli: प्रमुख कार्यक्रम

  • थाना चंदौली की एंटी-रोमियो टीम द्वारा जिला चिकित्सालय चंदौली में कार्यक्रम।
  • थाना इलिया की टीम द्वारा दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज इलिया में जागरूकता कार्यक्रम।
  • थाना सकलडीहा द्वारा सकलडीहा पीजी कॉलेज में आयोजन।
  • थाना धीना की टीम द्वारा अंबिका प्रसाद पीजी कॉलेज धीना में कार्यक्रम।
  • थाना बबुरी, कंदवा और नौगढ़ की टीमों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान।
  • थाना बलुआ की टीम द्वारा खंडावरी इंटर कॉलेज चहनिया में कार्यक्रम।

ये भी पढ़ें –बिहार में विवाद के बाद, ECI बड़ी योजना बना रहा है, SIR शुरू करने से पहले राजनीतिकों दलों के साथ होगी बैठक

WhatsApp Image 2025 09 25 at 2.57.15 PM

महिलाओं को दी गई जानकारी

Chandauli कार्यक्रमों के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी, जैसे–

  • वूमेन पावर लाइन – 1090
  • पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
  • एम्बुलेंस सेवा – 108
  • चाइल्ड लाइन – 1098
  • स्वास्थ्य सेवा – 102
  • महिला हेल्पलाइन – 181
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
  • साइबर हेल्पलाइन – 1930

इसके साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिलाओं के अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें –Diljit Dosanjh: ‘शूटिंग पहले हुई और मैच बाद में…’ ‘सरदार जी 3’ को लेकर हुए विवाद पर दिलजीत दोसांझ ने किसे लगाई लताड़?

मिशन शक्ति केन्द्र की जानकारी

थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के उद्देश्यों, उपलब्ध सेवाओं तथा महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया से भी बालिकाओं को अवगत कराया गया।

इन जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना, आत्मनिर्भर करना और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। (Chandauli) पुलिस द्वारा संचालित यह पहल महिलाओं को न केवल कानूनी और सामाजिक अधिकारों के प्रति सजग कर रही है बल्कि उन्हें आत्मविश्वास भी प्रदान कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें